{"_id":"5a9eaeb74f1c1bc65c8b5d0d","slug":"despite-the-ban-hafiz-saeed-use-the-pakistan-government-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंध के बावजूद आतंक के लिए हाफिज कर रहा पाकिस्तान के सरकारी ऑफिस का इस्तेमाल","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
प्रतिबंध के बावजूद आतंक के लिए हाफिज कर रहा पाकिस्तान के सरकारी ऑफिस का इस्तेमाल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
Updated Tue, 06 Mar 2018 08:39 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान सरकार आतंकियों को खुलेआम प्रोत्साहित करती है। उनके खिलाफ कार्रवाई करती भी है तो सिर्फ दुनिया को दिखाने के लिए। इसका एक और नमूना सामने आया। मुंबई आतंकी हमले का मास्टर माइंड हाफिज सईद और आतंकी संगठन जमात-उद-दावा व फलाह-ए-इंसानियत फाउंडेशन के दूसरे नेता प्रतिबंधित कार्यालयों का खुलेआम इस्तेमाल कर रहे हैं। जबकि पाकिस्तान सरकार ने दावा किया था कि दोनों संगठनों की सभी संपत्ति और बैंक अकाउंट को जब्त किया जा चुका है।
विज्ञापन
सरकारी अधिकारियों के मौजूदगी में आतंकी खुलेआम समर्थकों को कर रहा संबोधित
पिछले महीने सरकार ने जेयूडी के मशहूर मुरदीके मरकज और लाहौर के चौबुरजी स्थित कार्यालय को नियंत्रण में लिया था। पर हाफिज और उसके समर्थकों ने न तो दोनों कार्यालयों को छोड़ा व न ही देश में स्थित अपने दूसरे कार्यालयों को। पंजाब सरकार के एक अधिकारी ने बताया, पिछले महीने इन कार्यालयों को सरकार ने सीज किया। सईद तब से लगातार तीन शुक्रवार को यहां बड़ी संख्या में मौजूद अपने समर्थकों को संबोधित कर चुका है।
विज्ञापन
अधिकारी की मानें तो सरकार ने इन कार्यालयों पर सिर्फ अपने अधिकारियों को तैनात किया है। जबकि जेयूडी के लोग पहले की तरह यहां से काम कर रहे हैं। सरकार ने सईद और दूसरे स्वयंसेवकों को चैरिटी करने से नहीं रोका है।
विज्ञापन
पाकिस्तान के मंत्री का कबूलनामा
पंजाब के कानून मंत्री राना सनाउल्लाह खान ने कहा, अधिकारियों को जेयूडी के स्कूलों और डिस्पेंसरी में हो रहे कामों की निगरानी के लिए तैनात किया गया है। जब उनसे पूछा गया कि सरकार ने सईद और दूसरे नेताओं को कार्यालयों में आने से क्यों नहीं रोका तो उन्होंने कहा, सब कुछ सरकार के नियंत्रण में है।
अंतरराष्ट्रीय दबाव बेअसर
पाकिस्तान के राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने फरवरी में एक अध्यादेश पारित कर सईद के संगठनों पर कार्रवाई का आदेश दिया था। कहा गया, यह कार्रवाई संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की ओर से प्रतिबंधि संगठनों पर लगाम लगाने के लिए की गई है।