{"_id":"9e3d5684-cdce-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"democracy-is-the-only-way-for-pakistan-says-nawaz","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र के सिवा कोई रास्ता नहीं: नवाज ","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
लोकतंत्र के सिवा कोई रास्ता नहीं: नवाज
Updated Thu, 06 Jun 2013 12:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को पाकिस्तान के राष्ट्रीय एसेंबली में नवाज़ शरीफ़ को दो-तिहाई बहुमत से प्रधानमंत्री चुना गया।
विज्ञापन
342 सदस्यों वाली एसेंबली में नवाज शरीफ को कुल 244 वोट मिले, जबकि पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के उम्मीदवार मख्दूम अमीन फहीम को 42 वोट और इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के जावेद हाशमी को कुल 31 वोट मिले।
प्रधानमंत्री चुने जाने के लिए नवाज शरीफ को केवल 172 वोटों की जरूरत थी।
प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद सांसदों और जनता का शुक्रिया अदा करते हुए नवाज शरीफ ने कहा कि जनता के दो-टूक फैसले ने ये साबित कर दिया है कि वे लोकतंत्र पर पक्का विश्वास रखते हैं।
विज्ञापन
लोकतंत्र पर विश्वास
शरीफ ने कहा कि लोकतंत्र के रास्ते पर चलने के सिवा पाकिस्तान के पास दूसरा कोई रास्ता नहीं है।
पाकिस्तान के इतिहास में सैन्य शासकों के दौर पर हमला करते हुए शरीफ ने कहा कि जब भी लोकतंत्र से मुंह मोड़ा गया तब-तब पाकिस्तान में संविधान और क़ानून की सत्ता पर कड़ी चोट लगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जब भी सैन्य शासन आया, पाकिस्तान का बहुत नुकसान हुआ। उनके अनुसार सैन्य शासन के दौर में अतिवादी विचारधारा, अराजकता और अशांति को बढ़ावा मिला।
'नई परंपरा'
लोगों को संबोधित करते हुए नवाज शरीफ ने कहा कि वो चांद-सितारें तोड़कर लाने का वादा तो नहीं करेंगे लेकिन इतना जरूर है कि जनता के क्लिक करें विश्वास को किसी भी हालत में ठेस नहीं पहुंचाएंगे।
शरीफ ने कहा कि पिछले पांच साल में उनकी पार्टी ने विपक्ष के तौर पर एक सकारात्मक भूमिका निभाई थी और पाकिस्तान के इतिहास में एक नई परंपरा की शुरूआत की थी।
उन्होंने विश्वास दिलाया कि सत्ता में आने के बाद भी वो एक नई परंपरा की शुरुआत करेंगे और किसी भी पार्टी या राज्य के साथ किसी तरह का कोई भेदभाव नहीं बरता जाएगा।
भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ सख़्त रवैया अपनाने का वादा करते हुए शरीफ ने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त पाए गए लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।