{"_id":"a2b2720a-62c4-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"demands-of-inquiry-into-death-of-nab-officer-in-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक में जांच अधिकारी के मौत की पड़ताल की मांग","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाक में जांच अधिकारी के मौत की पड़ताल की मांग
Updated Sun, 20 Jan 2013 11:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री राजा परवेज़ अशरफ़ के खिलाफ़ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी के परिजनों ने उनकी मौत की जांच की मांग की है।
विज्ञापन
पिछले शुक्रवार कामरान फ़ैसल को इस्लामाबाद के सरकारी हॉस्टल के एक कमरे में लटकता हुआ पाया गया था जहां वो रहते थे।
अधिकारियों के अनुसार अंतरिम पोस्ट-मॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने खुदकुशी की थी। लेकिन उनके परिवार वालों का कहना है कि फै़सल के शरीर पर दूसरे चोटों के भी निशान थे। फ़ैसल के पिता ने इस मौत की निष्पक्ष न्यायिक जांच की मांग की है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि वो मौत के सभी कारणों की तहक़ीक़ात कर रहे हैं जिनमें संभावित हत्या भी शामिल है।
मंगलवार को पाकिस्तान की सर्वोच्च अदालत ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री राजा परवेज़ अशरफ़ को गिरफ्तार करने के आदेश दिए थे।
उन पर 2010 में जल और ऊर्जा मंत्री रहते हुए रिश्वत लेने के आरोप लगे थे, जिनको वो नकारते रहे हैं।
चोट के निशान
फ़ैसल पाकिस्तान के भ्रष्टाचार निरोधी संस्था 'नेशनल एकांउटिब्लिटी ब्यूरो' के लिए काम करते थे।
उनके चाचा तारिक मसूद ने कहा कि दफ़न करने से पहले फै़सल के शरीर पर चोट के निशान देखे गए थे।
उन्होंने कहा, "उनके कलाई पर कुछ इस तरह के निशान थे मानो उन्हें बांधा गया हो। उनके पीठ पर और गर्दन पर भी चोट के निशान थे।"
लेकिन पोस्ट मॉर्टम के बाद जांच करने वाले आधिकारिक प्रवक्ता डॉ। शरीफ़ अस्तोरी ने कहा, "शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं थे, सिवाए गर्दन पर जहां रस्सी के निशान थे।"
विज्ञापन
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री राजा अशरफ़ को ऐसे समय में गिरफ्तार करने के आदेश दिए गए थे जब सरकार के खिलाफ़ प्रदर्शन भी हुए।