{"_id":"58013f454f1c1b4a2c28f1f6","slug":"dawood-ibrahim-threatens-shahid-afridi-over-javed-miandad-legal-notice-comments","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाऊद इब्राहिम ने दी शाहिद अफरीदी को धमकी","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
दाऊद इब्राहिम ने दी शाहिद अफरीदी को धमकी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 15 Oct 2016 09:34 AM IST
विज्ञापन
दाऊद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में छिप कर रह रहा अंडर वर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम ने क्रिकेटर शाहिद अफरीदी को मुंह बंद रखने वरना नतीजे भुगतने की धमकी दी है। दरअसल डॉन के समधी जावेद मियांदाद और शाहिद अफरीदी का मैच फिक्सिंग को लेकर झगड़ा चल रहा है जिसके चलते डॉन ने अफरीदी को धमकाया है। दाऊद ने शाहिद अफरीदी को चुप रहने की धमकी दी है।
बता दें कि मियांदाद ने अफरीदी पर मैच फिक्सिंग का आरोप लगाया था। अफरीदी ने कहा था कि वह मियांदाद के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। अफरीदी ने मियांदाद को पैसों का भूखा तक कह डाला। हालांकि अफरीदी ने बाद में ट्वीट कर अपने इस बयान के लिए माफी भी मांग ली थी। मैच फिक्सिंग को लेकर अफरीदी और मियांदाद का झगड़ा पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान में सुर्खियां बना हुआ है।
शाहिद अफरीदी के इसी बयान से खफा होकर डॉन दाऊद इब्राहिम ने उन्हें धमकी दी है। सूत्रों के मुताबिक दाऊद ने 12 अक्टूबर की रात अफरीदी को फोन किया और उन्हें अपना मुंह बंद रखने को कहा। गौरतलब है कि दाऊद की बेटी से मियांदाद के बेटे की शादी हुई है और दोनों रिश्ते में समधी हैं।