फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Cricketer turned Politician Imran Khan ready to tie knot for third time

निकाह में तीसरी बार में हो सकता हूं भाग्यशाली : इमरान खान

Mon, 21 Nov 2016 01:39 AM IST
एजेंसी/ इस्लामाबाद
एजेंसी/ इस्लामाबाद Updated Mon, 21 Nov 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
Cricketer turned Politician Imran Khan ready to tie knot for third time
क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान ने अपने निकाह को लेकर संकेत दिए हैं कि वह ‘तीसरी बार में भाग्यशाली हो सकते हैं।’ लेकिन इस संदर्भ में उनका पुराना रिकॉर्ड अच्छा नहीं है। परिवार के एक मित्र की बेटी की शादी के लंदन में हुए समारोह में पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष इमरान ने मेहमानों से कहा, ‘मैं निकाह को लेकर आपको सर्वश्रेष्ठ सलाह नहीं दे सकता क्योंकि मेरा रिकॉर्ड काफी अच्छा नहीं है। शायद तीसरी बार में भाग्यशाली रहूं।’
विज्ञापन


पाकिस्तान के एक अखबार के अनुसार 64 वर्षीय इमरान ने मंच पर नवविवाहितों को बधाई दी और अपने निकाह के मुद्दे पर कहा कि वह तीसरी बार भाग्यशाली हो सकते हैं। इससे पहले इमरान ने कहा था कि उनका तीसरी बार निकाह के रास्ते खुले हैं। 
विज्ञापन


सनद रहे कि इमरान ने 1995 में जेमिमा गोल्डस्मिथ और 2015 में रेहम खान से निकाह किया था। इमरान ने कहा कि वह अपने इतिहास को देखते हुए निकाह को लेकर नवविवाहित जोड़े को सर्वश्रेष्ठ सलाह नहीं दे सकते लेकिन उन्होंने जोड़े को बधाई दी। साथ ही इमरान ने मजाकिया लहजे में कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि इस जोड़ी का निकाह उनकी तुलना में अधिक सफल रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले कुछ समय से इमरान की तीसरी शादी को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। इससे पहले कहा गया था कि उन्होंने लंदन में निकाह कर लिया है लेकिन यह कयास गलत साबित हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed