फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   corruption cases: Former Pakistan PM Nawaz Sharif appeared in the court with daughter appear 

भ्रष्टाचार मामलाः बेटी और दामाद के साथ कोट में पेश हुए नवाज शरीफ 

Tue, 09 Jan 2018 05:45 PM IST
अनिल पांडेय एजेंसी/इस्लामाबाद
एजेंसी/इस्लामाबाद Published by: अनिल पांडेय Updated Tue, 09 Jan 2018 05:45 PM IST
विज्ञापन
corruption cases: Former Pakistan PM Nawaz Sharif appeared in the court with daughter appear 
nawaz sharif

पूर्व पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों में पाकिस्तान की एक भ्रष्टाचार निरोधी अदालत के सामने मंगलवार को चार और गवाहों ने अपने बयान दर्ज कराए। इसके साथ ही 67 वर्षीय शरीफ भी अपनी बेटी मरियम नवाज और दामाद मोहम्मद सफदर के साथ अदालत में पेश हुए।  

विज्ञापन


इसके बाद कोर्ट ने 16 जनवरी तक सुनवाई टाल दी। बता दें कि पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट द्वारा 28 जुलाई को सुनाए गए फैसले के बाद आठ सितंबर को शरीफ के खिलाफ भ्रष्टाचार के तीन मामले दर्ज किए गए थे। ये तीनों मामले अल-अजीजिया स्टील मिल्स, फ्लैगशिप इंवेस्टमेंट लिमिटेड समेत कई कंपनियों और लंदन के एवेनफील्ड में खरीदी गई संपत्तियों से जुड़े हुए हैं। इसी फैसले में पाक सर्वोच्च न्यायालय ने शरीफ को प्रधानमंत्री पद के लिए अयोग्य भी करार दिया गया था और राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) को उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले दर्ज करने के आदेश दिए थे। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि पाकिस्तान में शरीफ और उनका परिवार विदेश में अघोषित संपत्ति रखने के आरोपों का सामना कर रहा है। उक्त तीनों मामलों में शरीफ के बेटों को भी आरोपी बनाया गया है। हालांकि उनकी बेटी मरियम नवाज और दामाद मोहम्मद सफदर केवल एवेनफील्ड भ्रष्टाचार मामले में ही आरोपी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे देश के सबसे ताकतवर राजनीतिक परिवार और सत्तारूढ़ पीएमएल-एन पार्टी का नेतृत्व करने वाले शरीफ का राजनीतिक भविष्य दांव पर लगा हुआ है। यदि वह दोषी साबित होते हैं तो उन्हें जेल जाना पड़ सकता है। शरीफ परिवार का आरोप है कि यह मामले राजनीति से प्रेरित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed