पाक मीडिया में हो रही अजीत और अजीज की तुलना, क्यों?
भारत-पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (एनएसए) के बीच प्रस्तावित बातचीत से पहले पाकिस्तान की मीडिया में यह चर्चा चल रही है कि भारत के एनएसए अजीत डोभाल अपने पाक समकक्ष से कहीं बेहतर हैं।
अजीज को डोभाल के मुकाबले कमजोर माना जा रहा है। पाकिस्तान के टेलीविजन चैनलों में हो रही बहसों में डोभाल छाए हुए हैं।
चैनलों पर हो रही चर्चाओं में अजीज की डोभाल से तुलना की जा रही है और पाक पीएम नवाज शरीफ के राष्ट्रीय सलाहकार अजीज को कमजोर कड़ी बताया जा रहा है।
नहीं कर सकते मुकाबला
डॉन समेत कुछ प्रमुख अखबारों में भी इस बारे में जिक्र किया गया है। मीडिया
में राय जाहिर करने वाले पाक के राजनयिक और रक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक
डोभाल का मुकाबला सरताज अजीज नहीं कर सकते।
मीडिया में कहा जा रहा था कि
भारत की ओर से जहां पूर्व रॉ प्रमुख डोभाल
हैं, जो सुरक्षा और खुफिया समेत कई अहम मसलों पर अच्छी पकड़ रखते हैं तो
वहीं पाक की ओर से सरताज अजीत हैं, जिन्हें खुफिया मामलों की जानकारी तक
नहीं है।
इसके अलावा डोभाल पाक में भी कुछ समय खुफिया मिशन पर रह चुके हैं,
जबकि अजीज के नाम ऐसी कोई उपलब्धि नहीं है। ऐसे में बातचीत के एकतरफा होने
की आशंका जताई जा रही है।
पाकिस्तान के एक अखबार न्यूज इंटरनेशनल में
बॉर्डर ट्रबल नाम से छपे संपादकीय में कहा गया है कि भारत और पाकिस्तान के
बीच रिश्तों की कड़वाहट में लगातार इजाफा ही हो रहा है।