फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   comparison of ajeet dobhal and sartaj ajeej in pak media

पाक मीडिया में हो रही अजीत और अजीज की तुलना, क्यों?

Sat, 22 Aug 2015 01:37 PM IST
इस्लामाबाद/अमर उजाला नेटवर्क
इस्लामाबाद/अमर उजाला नेटवर्क Updated Sat, 22 Aug 2015 01:37 PM IST
विज्ञापन
comparison of ajeet dobhal and sartaj ajeej in pak media

भारत-पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (एनएसए) के बीच प्रस्तावित बातचीत से पहले पाकिस्तान की मीडिया में यह चर्चा चल रही है कि भारत के एनएसए अजीत डोभाल अपने पाक समकक्ष से कहीं बेहतर हैं।

विज्ञापन


अजीज को डोभाल के मुकाबले कमजोर माना जा रहा है। पाकिस्तान के टेलीविजन चैनलों में हो रही बहसों में डोभाल छाए हुए हैं।

चैनलों पर हो रही चर्चाओं में अजीज की डोभाल से तुलना की जा रही है और पाक पीएम नवाज शरीफ के राष्ट्रीय सलाहकार अजीज को कमजोर कड़ी बताया जा रहा है।

नहीं कर सकते मुकाबला

comparison of ajeet dobhal and sartaj ajeej in pak media

डॉन समेत कुछ प्रमुख अखबारों में भी इस बारे में जिक्र किया गया है। मीडिया में राय जाहिर करने वाले पाक के राजनयिक और रक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक डोभाल का मुकाबला सरताज अजीज नहीं कर सकते।

मीडिया में कहा जा रहा था कि भारत की ओर से जहां पूर्व रॉ प्रमुख डोभाल हैं, जो सुरक्षा और खुफिया समेत कई अहम मसलों पर अच्छी पकड़ रखते हैं तो वहीं पाक की ओर से सरताज अजीत हैं, जिन्हें खुफिया मामलों की जानकारी तक नहीं है।

इसके अलावा डोभाल पाक में भी कुछ समय खुफिया मिशन पर रह चुके हैं, जबकि अजीज के नाम ऐसी कोई उपलब्धि नहीं है। ऐसे में बातचीत के एकतरफा होने की आशंका जताई जा रही है।

पाकिस्तान के एक अखबार न्यूज इंटरनेशनल में बॉर्डर ट्रबल नाम से छपे संपादकीय में कहा गया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों की कड़वाहट में लगातार इजाफा ही हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed