फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   comic_superhero_pakistani

पहली पाकिस्तानी-अमेरिकी महिला सुपरहीरो

Wed, 04 Dec 2013 01:07 PM IST
Updated Wed, 04 Dec 2013 01:07 PM IST
विज्ञापन
comic_superhero_pakistani

पहली बार किसी कॉमिक बुक में अमेरिकी-पाकिस्तानी महिला सुपर हीरो नजर आयेगी।

विज्ञापन


अमेरिका के न्यूजर्सी में रहने वालीं जी विलो विल्सन ने आने वाली मुस्लिम पीढ़ी को प्रेरित करने और उसका मनोरंजन करने के लिए अपनी कॉमिक किताब के जरिए पहली मुस्लिम महिला सुपरहीरो को पेश किया है।

इसकी रचनाकार जी विलो विल्सन कहती हैं ''यह सुपर हीरो किसी नीली आंखों वाली अमरीकी युवा लड़की की तरह ही नज़र आएगी। वो वह सब कुछ करेगी जो एक आम अमरीकी लड़की करती है।''
विज्ञापन


वह कहती हैं, ''मेरा जन्म न्यूजर्सी में हुआ। इसके बाद 20 साल की उम्र में मैं एक पत्रकार के तौर पर काम करने मिस्र की राजधानी काहिरा गई। वहाँ रहने के कुछ समय बाद मैंने मुस्लिम धर्म अपना लिया। इसके बाद वापस आकर मैंने कॉमिक लिखने का निर्णय लिया।''
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीद
उनके मुताबिक न्यूजर्सी में बड़ी संख्या में मुस्लिम रहते हैं। यह शहर मुझे दो कारणों से बेहद पसंद है। इसकी विविधता और सुपरहीरो को जन्म देने की इसकी खासियत मुझे न्यूजर्सी की तरफ आकर्षित करती है।

कमला खान न्यूजर्सी की ठेठ किशोर पाकिस्तानी मूल की अमरीकी लड़की नहीं है। मार्वल कॉमिक्स की इस नई सुपर हीरो को विशेष शक्तियां दी गई हैं जिसके चलते वो अपनी छवि को बदलने में सक्षम है।

लेकिन सुपर खलनायकों पर काबू पाने के साथ ही इसकी इसकी रचनाकार को उम्मीद है कि 'मिस मार्वेल' अमरीका में मुस्लिम महिलाओं की पुरातन पंथी छवि को तोड़ने के संघर्ष में अहम भूमिका अदा करेगी।


वो कहती हैं, ''मुझे उम्मीद है कि मुस्लिमों को भी इस राष्ट्र में अपनी जगह मिलेगी। उन्हें अहसास होगा कि वे भी इस राष्ट्र का हिस्सा है।''

आने वाली पीढ़ी को मिले सुपरहीरो
जी विलो विल्सन ने अपना धर्म बदलकर इस्लाम को अपना लिया। वह एक कॉमिक लिख रहीं हैं।

वह कहती हैं, ''मेरी दो बेटियां हैं और मैं चाहती हूँ कि मेरी बेटियां और आने वाली पीढ़ी को ऐसे सुपर हीरो मिलें जो उन्हें प्रेरित कर सकें।''

मिस मार्वेल नई सुपर हीरो कमला खान फरवरी 2013 में पहली बार पर्दे पर दिखाई देंगी।

'कमला' मार्वेल की पहली मुस्लिम महिला सुपर हीरो नहीं है। 2002 में पुरुष संबंधी कॉमिक किताबों में नकाब पहने सुपर हीरो सूराया कादिर था जो खुद को धूल में गायब कर लेता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed