फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Christian woman Asia Bibi can leave Pakistan who convicted of blasphemy

पाकिस्तान छोड़ सकती है ईशनिंदा के दोष से बरी ईसाई महिला, विरोध-प्रदर्शन हुआ तेज

Thu, 01 Nov 2018 07:17 PM IST
एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद Updated Thu, 01 Nov 2018 07:17 PM IST
विज्ञापन
Christian woman Asia Bibi can leave Pakistan who convicted of blasphemy
Asia Bibi

पाकिस्तान में ईशनिंदा के मामले में बरी हुई 47 वर्षीय ईसाई महिला कट्टरपंथियों की तरफ से जान के खतरे और विरोध प्रदर्शन को देखते हुए देश छोड़ सकती है। देशभर में फैसले के खिलाफ बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी रहा जबकि प्रधानमंत्री इमरान खान इसे लेकर कट्टरपंथियों को चेतावनी दे चुके हैं।

विज्ञापन


द न्यूज ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि महिला का पति अशीक मसीह अपने परिवार के साथ पाकिस्तान पहुंच गया है। वह अपने साथ महिला को यूके ले जाएगा। वहीं तहरीक-ए-लबैक पाकिस्तान और दूसरे समूहों के नेतृत्व में लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इन लोगों ने देश के कई इलाकों में मुख्य राजमार्गों और रास्तों में जाम लगा दिया।
विज्ञापन


यातायात अधिकारियों ने कहा कि कराची, लाहौर और इस्लामाबाद में बड़ी गड़बड़ी देखी गई है। यहां दर्जनों प्रदर्शनकारियों ने प्रमुख सड़कों की नाकाबंदी कर दी है। भीड़ की मौजूदगी के कारण प्रमुख मार्गों पर यातायात रुक गया। इन प्रदर्शनों से पंजाब प्रांत सबसे अधिक प्रभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां स्कूलों को बंद कर दिया गया है और सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट की पूरक परीक्षाएं रोक दी गई हैं। इसके अलावा सिंध और खैबर पख्तूनवा में निजी स्कूल बंद हो गए हैं। अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। 


पुलिस और अर्धसैनिक बल हालात पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। मालूम हो कि अपने पड़ोसियों के साथ विवाद के दौरान इस्लाम का अपमान करने के आरोप में 2010 में चार बच्चों की मां आसिया बीबी (47) को दोषी करार दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed