फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Chinese Prez Xi Jinping skips customary meeting with Pak PM Nawaz Sharif at SCO summit

SCO सम्मेलन में चीन ने की पाक की बेइज्जती, जिनपिंग का इंतजार करते रह गए शरीफ!

Sun, 11 Jun 2017 07:51 AM IST
एजेंसी/अस्ताना
एजेंसी/अस्ताना Updated Sun, 11 Jun 2017 07:51 AM IST
विज्ञापन
Chinese Prez Xi Jinping skips customary meeting with Pak PM Nawaz Sharif at SCO summit
SCO सम्मेलन में चीन ने की पाक की बेईज्जती, जिनपिंग का इंतजार करते रह गए शरीफ! - फोटो : PTI
एक दूसरे के बीच दोस्ताना संबंधों को मजबूती दे रहे चीन और पाकिस्तान के राष्ट्राध्यक्षों के बीच एससीओ सम्मेलन के दौरान द्विपक्षीय वार्ता नहीं हो सकी। अस्ताना में हुए एससीओ सम्मेलन में चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर द्विपक्षीय वार्ता की, लेकिन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से उन्होंने कोई बातचीत नहीं की। दरअसल बलूचिस्तान में दो चीनी शिक्षकों के मारे जाने की खबर आने के बाद चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के साथ होने वाली द्विपक्षीय वार्ता छोड़ दी। खास बात ये है कि पाक-चीन की पहले से प्रस्तावित बातचीत रद्द होने की खबर को चीनी मीडिया ने भी तवज्जो नहीं दी। इसे चीनी सरकार की नाराजगी से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन


चीन के राष्ट्रपति से बगैर वार्ता किए ही शरीफ को इस सम्मेलन से वापस लौटना पड़ा। हालांकि एससीओ सम्मेलन के दौरान कजाखस्तान, उज्बेकिस्तान, अफगानिस्तान और रूस के राष्ट्रपति के साथ पाकिस्तानी प्रधानमंत्री की मुलाकात हो सकी। चीन की सरकारी मीडिया ने कजाखस्तान के राष्ट्राध्यक्ष नूरसुल्तान, भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ चीनी राष्ट्रपति की मुलाकात को प्रमुखता से जगह दी। लेकिन पाकिस्तान को लेकर वहां की मीडिया में भी कोई खबर नहीं प्रकाशित की गई।
विज्ञापन


बलूचिस्तान में मारे गए इन दोनों चीनी नागरिकों का अपहरण पिछले महीने क्वेटा से किया गया था। खबरों के अनुसार आतंकी संगठन आईएस ने इन दोनों की निर्मम तरीके से हत्या की। 8-9 को हुए एससीओ सम्मेलन से पहले इस खबर के सार्वजनिक होने की वजह से चीनी राष्ट्रपति ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के साथ कोई बातचीत नहीं की। गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान को इस वर्ष संघाई कोऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन (एससीओ) में सदस्य देश के रूप में शामिल किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed