{"_id":"59b9345f4f1c1bfb7f8b6b30","slug":"china-russia-assure-support-to-pak-after-trump-criticism-in-united-nations-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन और रूस ने UN में पाक का साथ देने का किया वादा: रिपोर्ट","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
चीन और रूस ने UN में पाक का साथ देने का किया वादा: रिपोर्ट
एजेंसी/इस्लामाबाद
Updated Wed, 13 Sep 2017 07:06 PM IST
विज्ञापन
terrorist
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन और रूस ने राजनयिक स्तर पर पाकिस्तान को आश्वासन दिया है कि वे संयुक्त राष्ट्र में आतंकवाद को सुरक्षित पनाहगाह देने के आरोप में इस्लामाबाद पर आर्थिक प्रतिबंध लगाने की मंशा वाले किसी भी अमेरिकी कदम का वीटो करेंगे।
विज्ञापन
पाकिस्तान के समाचार पत्र एक्सप्रेस ट्रिब्यून और डेली एक्सप्रेस के मुताबिक, अमेरिका ने आतंकवादियों के साथ कथित तौर पर संबंध रखने वाले पाकिस्तानी अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाने के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन
ऐसे में समाचार पत्र ने दावा किया है कि पाकिस्तान वीटो का शक्ति रखने वाली दो ताकतों चीन और रूस के संपर्क में है, जो इस्लामाबाद के खिलाफ अमेरिकी नीतियों के खिलाफ हैं। समाचार पत्र में कहा गया है कि दुनिया की दो प्रमुख शक्तियों ने इस्लामाबाद को सभी वैश्विक मंचों पर हर संभव समर्थन देने का वादा किया है।
विज्ञापन
पाकिस्तान अपने पक्ष को मजबूत करने के लिए अन्य पश्चिमी राष्ट्रों का भी रुख कर रहा है, विशेष तौर पर फ्रांस और ब्रिटेन का। गौरतलब है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान को आतंकवाद का सुरक्षित पनाहगाह करार देते हुए कई आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं।