फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   China remains silent on financial help for Islamabad, disappoinment for pakistan

पाक की उम्मीदों पर नहीं खरा उतरा चीन, आर्थिक मदद के नाम पर साधी चुप्पी

Mon, 05 Nov 2018 01:57 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 05 Nov 2018 01:57 PM IST
विज्ञापन
China remains silent on financial help for Islamabad, disappoinment for pakistan
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान
आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को चीन से आर्थिक मदद मिलने की उम्मीद थी। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अपने पहले चार दिवसीय दौरे पर 02 नवंबर को चीन पहुंचे। बता दें कि, रविवार दौरे के तीसरे दिन भी पाकिस्तान को चीन से मदद मिलने के कोई असर नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार बीजिंग, आर्थिक संकट से जूझ रहे इस्लामाबाद की तत्काल आर्थिक मदद के नाम पर चुप है। हालांकि, दोनों देशों के प्रधानों ने कई मसलों पर बात की जिनमें भारत का भी जिक्र किया गया।
विज्ञापन


पाकिस्तान से करीबी रिश्ते का दावा करने वाले चीन यदि इमरान खान के चीन से रवाना होने तक इस्लामाबाद की आर्थिक सहायता करने का ऐलान नहीं कर देता तब तक  पाक के पास चीन के इस व्यवहार पर नाराजगी व्यक्त करने का ठोस कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा, दोनों देशों ने मिलकर भारत और पाकिस्तान के बिगड़े रिश्तों पर सांझा बयान जारी किया है। बयान में कहा कि, चीन पाकिस्तान द्वारा किये जा रहे 'भारत-पाकिस्तान' के बिगड़े रिश्तों को सुधारने के प्रयास का समर्थन करता है।

सांझा बयान में चीन का ये भी कहना है की वह नुक्लिअर सप्लायर ग्रुप (एनएसजी) में पाकिस्तान के लिए भी सीट का समर्थन करता है। हालांकि, चीन ने लगातार भारत को नाभिकीय आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) में आने से रोकने के लिए भरपूर कोशिश की है। इसी चलते, पाकिस्तान ने भी चीन से अपनी दोस्ती निभाते हुए क्षेत्रीय सहयोग दक्षिण एशियाई संघ (सार्क) में सक्रिय सांझेदारी का समर्थन किया।

पाकिस्तान के साथ हर कीमत पर अपने रिश्ते अच्छे बनाये रखने के लिए चीन ने अप्रैल में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्टपति जिनपिंग की मुलाकात के दौरान की गयी आपसी दोस्ती ''वुहान स्पीरिट'' तक को नजरअंदाज कर दिया।


रिपोर्ट के अनुसार चीन की तरफ से पाकिस्तान को 1.5 अरब डॉलर का लोन का प्रस्ताव मिलने की उम्मीद थी। ये लोन और पैकेज छह अरब डॉलर के पैकेज का ही हिस्सा है। हालांकि इस खबर पर चीन की तरफ से अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। अब देखना ये है की पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के रवाना होने से पहले चीन आर्थिक सहायता की घोषणा करता है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed