फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   China promises Pak to give support if foreigner attacks them

भारत के हमले की सूरत में पाकिस्तान का साथ देगा चीन 

Sat, 24 Sep 2016 08:57 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 24 Sep 2016 08:57 PM IST
विज्ञापन
China promises Pak to give support if foreigner attacks them
Nawaz- LI

पाकिस्तान पर किसी भी विदेशी आक्रमण की सूरत में चीन उसका साथ देगा। यही नहीं चीन ने कश्मीर मामले पर पाकिस्तान के रुख का भी समर्थन किया है। चीन, पाकिस्तान को भरोसा दिया है कि किसी भी विदेशी ‘आक्रमण’ की स्थिति में वह उसका समर्थन करेगा।

विज्ञापन


पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक बीजिंग के शीर्ष राजनयिक की पंजाब के मुख्यमंत्री शाहबाज शरीफ से शुक्रवार को हुई मुलाकात के दौरान चीन ने यह संदेश दिया। पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में लाहौर में चीन के महावाणिज्य दूत यू बोरेन ने कहा, ‘किसी भी (विदेशी) आक्रमण की स्थिति में हमारा देश पाकिस्तान को पूरा समर्थन देगा।’
विज्ञापन


यू के हवाले से जारी रिपोर्ट में कहा गया है, ‘कश्मीर मुद्दे पर हम पाकिस्तान के साथ हैं। भारत के नियंत्रण वाले कश्मीर में बेकसूर कश्मीरियों पर अत्याचार का कोई औचित्य नहीं है और कश्मीर मुद्दा कश्मीरियों की आकांक्षाओं के मुताबिक सुलझाया जाना चाहिए।’
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर में उड़ी स्थित सेना के एक ठिकाने पर 18 सितंबर के आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच कूटनीतिक तनाव बढ़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed