{"_id":"59f161754f1c1bd1538b932c","slug":"china-is-developing-gwadar-port-as-part-of-the-china-pakistan-economic-corridor","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान का ग्वादर पोर्ट बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा शिपिंग सेंटर, चीन कर रहा मदद","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान का ग्वादर पोर्ट बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा शिपिंग सेंटर, चीन कर रहा मदद
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
Updated Thu, 26 Oct 2017 09:54 AM IST
विज्ञापन
Gwadar Port
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान का ग्वादर बंदरगाह चीन के वित्तीय और निर्माण प्रयासों की वजह से खुद को दुनिया के सबसे बड़े परिवहन कार्गो के रूप में विकसित कर रहा है। गहरे पानी का यह बंदरगाह दुनिया के तीन सबसे महत्वपूर्ण व्यावसायिक क्षेत्रों, तेल संपन्न मध्य पूर्व, दक्षिण एशिया और मध्य एशिया के कनवर्जेंस पर स्थित है।
विज्ञापन
पढ़ें: हाफिज को आतंकी नहीं मानता अमेरिका, पाक को सौंपी 75 आतंकवादियों की लिस्ट
विज्ञापन
चीन, ग्वादर बंदरगाह को चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरीडोर के हिस्से के रूप में विकसित कर रहा है जिसे CPEC के नाम से भी जाना जाता है। 2015 में दोनों देशों ने 15 साल का संयुक्त मेगा प्रोजेक्ट लॉन्च किया था। उस समय शी जिनपिंग ने इस्लामाबाद का दौरा भी किया था।
विज्ञापन
पाकिस्तान के विकास में चीन 46 बिलियन का निवेश कर रहा है। चीन का लक्ष्य है कि वह ग्वादर बंदरगाह को पश्चिमी चीन से जोड़े और ग्लोबल ट्रेड के लिए पाकिस्तान के जरिये सुरक्षित रास्ते का निर्माण करे। इसके जरिये केंद्रीय एशियाई देशों और अफगानिस्तान में भी व्यापार किया जायेगा।
पढ़ें: चीन ने फिर दिखाए तेवर, कहा-OBOR का हिस्सा नहीं बना भारत तो दक्षिण एशिया में पड़ जाएगा अलग-थलग
ग्वादर बंदरगाह पर काम पूरा हो जाने के बाद चीन का माल ट्रकों के जरिये पाकिस्तान पहुंचाया जा सकेगा। इस साल के आखिरी तक बंदरगाह 1 मिलियन टन कार्गो का प्रबंधन करने में सक्षम होगा। अगले पांच सालों में ग्वादर बंदरगाह साउथ एशिया का सबसे बड़ा शिपिंग सेंटर बन जायेगा जिसकी सालाना प्रबंधन क्षमता 13 मिलियन टन कार्गो की होगी। रिपोर्टस के मुताबिक 2030 तक यह 400 मिलियन टन कार्गो का प्रबंधन करने में सक्षम होगा।