फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Chabahar Port: India sidelined pakistan Join hand with iran for Chabahar Project

पाक को झटका, अफगानिस्तान तक माल पहुंचायेगा भारत

Tue, 13 Mar 2018 06:47 PM IST
एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद Updated Tue, 13 Mar 2018 06:47 PM IST
विज्ञापन
Chabahar Port: India sidelined pakistan Join hand with iran for Chabahar Project
भारत अब पाकिस्तान को बायपास करते हुए अफगानिस्तान तक माल पहुंचाने के लिए ईरान के चाबहार बंदरगाह होकर नया वैकल्पिक मार्ग बनाया जा रहा है। इसके साथ ही चाबहार परियोजना पर भारत-ईरान के बीच नए रिश्तों की शुरूआत हुई, लेकिन ईरान ने भारत को झटका देते हुए पाकिस्तान और चीन से भी इस परियोजना में शरीक होने की पेशकश दे दी है। 
विज्ञापन


पाक अखबार ‘डॉन’ ने मंगलवार को इस आशय की रिपोर्ट प्रमुखता से प्रकाशित की है। रिपोर्ट के मुताबिक ईरान के विदेश मंत्री जावद जारिफ ने चाबहार बंदरगाह परियोजना में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान को आमंत्रित किया है। 
विज्ञापन


उन्होंने ईरानी बंदरगाह में भारत के जुड़ाव पर होने वाली चिंताओं को दबाते हुए पाक से कहा कि वह अपने ग्वादर बंदरगाह को चाबहार परियोजना के साथ लिंक करे। जारिफ ने अपनी तीन दिनी पाक यात्रा के दौरान इस्लामाबाद के सामरिक अध्ययन संस्थान में व्याख्यान देते हुए चीन से भी चाबहार परियोजना में भाग लेने की पेशकश की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

पाक-ईरान के बीच आर्थिक सहयोग पर भी सहमति 

Chabahar Port: India sidelined pakistan Join hand with iran for Chabahar Project
ईरान के विदेश मंत्री ने कहा कि हमने चीन-पाक आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) में भी भाग लेने की पेशकश की थी, हम इसी तरह से चीन और पाकिस्तान को चाबहार में शामिल होने की पेशकश दे रहे हैं।

चूंकि चाबहार परियोजना को भारत-ईरान के बीच एक सफल शुरूआत के रूप में माना जाता है इसलिए ईरान के विदेश मंत्री का यह बयान भारत के लिए चिंता हो सकता है। दक्षिण-पूर्वी ईरान में भारत चाबहार बंदरगाह का पहला चरण विकसित कर रहा है। इसका उद्घाटन पिछले साल दिसंबर में किया गया है। 

‘डॉन’ के मुताबिक ईरान और पाक के बीच हुई द्विपक्षीय वार्ता के  बाद विदेश मंत्रालय के एक वक्तव्य में कहा गया है कि दोनों पक्ष आपसी समृद्धि को प्रोत्साहन देने के लिए द्विपक्षीय व्यापार, निवेश और वाणिज्यिक संपर्क जारी रखेंगे।

इसके अलावा दोनों के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर भी सहमति जताई गई। बयान में कहा गया कि पाक-ईरान के विदेश मंत्रियों ने आपस में दोनों को पड़ोसी भाई बताते हुए ग्वादर और चाबहार बंदरगाहों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने पर विचार रखे ताकि उनके पूरक गुणों का फायदा उठाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed