फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   case against three years old kid

तीन साल के मासूम पर जमीन हथियाने का केस दर्ज

Sun, 20 Dec 2015 11:59 AM IST
Updated Sun, 20 Dec 2015 11:59 AM IST
विज्ञापन
case against three years old kid

पाकिस्तान में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसमें पाकिस्तानी पुलिस ने तीन साल के मासूम बच्चे के खिलाफ जमीन हथियाने और चोरी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


जब मामले को लेकर मासूम के परिजन न्यायालय पहुंचे, तो न्यायालय हैरान रह गया और पुलिस की करतूत पर नाराजगी जाहिर की। जियो टीवी ने बताया कि इस्लामाबाद स्थित शालीमार पुलिस स्टेशन में मासूम के खिलाफ एक प्लाजा की जमीन हथियाने और उसकी संपत्ति की चोरी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


इस पर परिजनों ने तीन वर्षीय मासूम लड़के की गिरफ्तारी से पहले उसकी जमानत के लिए शनिवार को न्यायालय का रुख किया। मामले को देखने के बाद न्यायालय ने इस्लामाबाद पुलिस की इस करतूत पर नाराजगी जाहिर की।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ को भेजा गया समन

case against three years old kid

साथ ही मासूम के वकील से यह जानना चाहा कि अगर मासूम के खिलाफ वारंट जारी भी किया गया होता, तो जमानत दी जा सकती थी? वकील ने न्यायालय को बताया कि एफआईआर में बच्चे का नाम शामिल होने की वजह से गिरफ्तारी से पहले जमानत की मांग की गई है।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने कहा कि अगर पुलिस गलती करती है, तो न्यायालय को इस पर करीब से नजर रखनी चाहिए। इसके अलावा पुलिस स्टेशन के एसएचओ और जांच अधिकारी को समन जारी करके न्यायालय के समक्ष पेश होने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed