फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Can be completely cured Mlala

'पूरी तरह ठीक हो सकती हैं मलाला'

Sat, 27 Oct 2012 04:02 PM IST
बीबीसी हिन्दी
बीबीसी हिन्दी Updated Sat, 27 Oct 2012 04:02 PM IST
विज्ञापन
Can be completely cured Mlala
पाकिस्तान के स्वात में तालिबान की गोली का शिकार हुई मलाला युसुफ़ज़ई को
विज्ञापन
इलाज को लिए ब्रिटेन लाया गया है। इलाज के लिए उन्हें विदेश भेजे जाने का फ़ैसला चिकित्सकों के एक बोर्ड ने लिया। ब्रिटेन पहुंचने के बाद मलाला का इलाज करने वाले डॉक्टरों का कहना है कि उनके सेहतमंद होने की उम्मीद अच्छी है।

मलाला का इलाज बर्मिंघम के क्वीन एलिज़ाबेथ अस्पताल में किया जा रहा है जिसे लड़ाई में जख्मी हुए सैनिकों के इलाज में विशेषज्ञता हासिल है। अस्पताल के निदेशक डॉक्टर डेविड रोसर ने मलाला के बर्मिंघम पहुंचने पर कहा कि अगर मलाला के ठीक होने की उम्मीद नहीं होती तो उन्हें पाकिस्तान से यहां नहीं लाया जाता।

इलाज
मलाला के कपाल की जो हड्डियां टूट गई हैं उन्हें यहां ठीक किया जाएगा। साथ ही उन्हें तंत्रिका संबंधी इलाज की भी ज़रूरत पड़ेगी।

पाकिस्तानी सरकारी टेलीविजन चैनल पीटीवी के मुताबिक़ चिकित्सकों के एक बोर्ड ने मलाला को ब्रिटेन भेजने का फ़ैसला सोमवार सुबह को हुई एक बैठक में लिया था। ब्रिटेन भेजे जाने से पहले उनका इलाज रावलपिंडी के एक अस्पताल में चल रहा था।
विज्ञापन


पीटीवी के अनुसार फ़ौज के बयान में कहा गया है कि मलाला के इलाज का तमाम ख़र्च पाकिस्तान की सरकार देगी। बयान में कहा गया है कि उन्हें इलाज के लिए विदेश भेजने का फ़ैसला मलाला के माता-पिता से सलाह मशविरा के बाद लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले रविवार को जारी एक बयान में कहा गया था कि मलाला को थोड़ी देर के लिए वेंटीलेटर से हटाया गया और उनकी सेहत अब पहले से बेहतर हो रही है। फ़ौज के प्रवक्ता ने कहा था कि मलाला को बाहर भेजे जाने के लिए एयर एंबुलेंस की व्यवस्था की जा रही है।


महिलाओं पर तालिबान के आदेशों का मलाला हमेशा विरोध करती रही थीं। इसलिए जब उन्हें कुछ दिनों पहले गोली मारी गई तो ये समझा गया था कि ये काम तालिबान का है। मलाना ने तालिबान शासन में अत्याचारों की बात कही थी जो तालिबान को पसंद नहीं आई थी।

पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को गिरफ़्तार भी किया है। तालिबान ने कहा है कि वो मलाला को फिर से निशाना बनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed