फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Buddha stands restored after dynamited by Taliban in pakistan swat

पाकिस्तान: बुद्ध के प्यार ने आतंकियों को हराया, फिर बनकर तैयार हुई 2007 बम धमाके में टूटी प्रतिमा

Thu, 12 Jul 2018 06:08 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 12 Jul 2018 06:08 PM IST
विज्ञापन
Buddha stands restored after dynamited by Taliban in pakistan swat

पाकिस्तान के स्वात स्थित महात्मा बुद्ध की प्रतिमा जो कि तालिबान द्वारा नष्ट कर दी गई थी उसे एक बार फिर पुराने स्वरूप में स्थापित किया गया है। स्थानीय लोगों ने मिलकर इस नष्ट हुई प्रतिमा को फिर से खड़ा किया है।

विज्ञापन


बता दें कि साल 2007 में 2200 साल पुरानी बुद्ध की प्रतिमा को बारूद से उड़ाने की कोशिश की गई थी। इसमें प्रतिमा के सिर को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ था। जबकि पैर और कंधे भी कुछ हद तक नष्ट हुए थे।
विज्ञापन


इस प्रतिमा को फिर से बनाने का काम साल 2012 में शुरू किया गया था। जिसमें इटली सरकार की तरफ से 25 लाख यूरो करीब 20 करोड़ रुपए का निवेश किया गया। प्रतिमा को फिर से पहले जैसा बनाने के लिए स्थानीय लोगों ने भी मदद दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिमा के फिर से पहले जैसा हो जाने पर 79 वर्षीय बौद्ध धर्म के विशेषज्ञ परवेश शाहीन ने कहा कि 'जब यह हमला किया गया तो मुझे ऐसा महसूस हुआ कि किसी ने मेरे पिता को मार डाला। यह प्रतिमा शांति, प्यार और भाईचारे की निशानी है। हम किसी भी धर्म से घृणा नहीं करते न ही किसी से नफरत।'


पूरी तरह से सफल नहीं रहे तालिबानी आतंकी

बता दें कि 2007 में हुए आतंकी हमले में प्रतिमा को ज्यादा क्षति नहीं पहुंची थी। आतंकियों ने प्रतिमा के ऊपर चढ़कर डायनामाइट विस्फोट किए थे लेकिन प्रतिमा के मुहं, पैर और कंधे को ही नुकसान पहुंचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed