फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Border of Kartarpur corridor will be fixed by the fence

बाड़ से तय होंगी करतारपुर कॉरिडोर की सीमाएं, भारत-पाक बैठक में हुई चर्चा

Wed, 17 Apr 2019 01:48 PM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव द्विवेदी Updated Wed, 17 Apr 2019 01:48 PM IST
विज्ञापन
Border of Kartarpur corridor will be fixed by the fence
गुरुद्वारा करतरपुर साहिब, पाकिस्तान (फाइल फोटो)

करतारपुर कॉरिडोर के मसले पर भारत और पाकिस्तान की तकनीकी टीमों ने मंगलवार को बैठक की। इसमें दोनों देशों के इंजीनियरों के अलावा सर्वे टीम के सदस्य और विदेश मंत्रालय के अधिकारी भी शामिल हुए। करतारपुर में हुई इस बैठक में दोनों देशों के बीच कॉरिडोर के निर्माण के तौर तरीकों के साथ सीमा पर बाड़ और सड़क की डिजाइन पर चर्चा हुई।

विज्ञापन


पाकिस्तानी रेंजर्स के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों देशों के अधिकारियों के बीच करतारपुर जीरो प्वाइंट में बैठक हुई। हालांकि, उन्होंने कहा कि इसको लेकर आधिकारिक बयान पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय या सेना की मीडिया विंग आईएसपीआर की ओर से जारी किया जाएगा। गुरुद्वारा दरबार साहिब पाकिस्तान के नारोवाल जिले में है, जबकि डेरा बाबा नानक साहिब पंजाब के गुरदासपुर जिले में स्थित है। 
विज्ञापन


पिछले साल नवंबर में भारत और पाकिस्तान दोनों गुरुद्वारों के बीच कॉरिडोर बनाने पर राजी हुए थे, जिसे करतारपुर कॉरिडोर नाम दिया गया है। बताते चलें कि पाकिस्तान सरकार ने इस कॉरिडोर के लिए दस सदस्यीय एक समिति का गठन किया है, जिसमें कई खालिस्तानी समर्थकों को सदस्य बनाए जाने पर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed