{"_id":"04083a36c4d1c369d9adccb46e2122fe","slug":"bomb-blast-in-pakistan-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानः बम धमाके से पटरी से उतरी ट्रेन","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तानः बम धमाके से पटरी से उतरी ट्रेन
Updated Fri, 17 Jan 2014 03:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में एक रेलवे ट्रैक पर धमाके के बाद एक यात्री रेलगाड़ी पटरी से उतर गई है। अधिकारियों के मुताबिक़ हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है जबकि पच्चीस लोग घायल हैं।
विज्ञापन
पंजाब प्रांत के राजनपुर ज़िले में एक रेलवे ट्रैक पर हुए धमाके बाद पेशावर से कराची जा रही खुशहाल ख़ान एक्सप्रेस की चार बोगियाँ पटरी से उतर गईं।
डीसीओ राजनपुर ग़ाज़ी अमानुल्लाह ख़ान ने बीबीसी को बताया कि ज़िला राजपुर के कोटला हसन शाह इलाक़े में यह हादसा हुआ।
ख़ान के मुताबिक ट्रेन की बोगियाँ पटरी से उतरने के कारण तीन लोगों की मौत हो गई और पच्चीस अन्य घायल हो गए।
ख़ान के मुताबिक़ घायल ख़तरे से बाहर हैं। रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक़ बम कोट मिठन और कोट बहराम के बीच ट्रैक पर रखा गया था। रेल मंत्री ने हादसे में मारे गए लोगों के लिए पाँच लाख और घायलों के लिए एक लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है।
विज्ञापन