फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   bomb blast in Lahore Mall Road area Pakistan media

पाकिस्तान के लाहौर में पंजाब एसेंबली के पास धमाका, 16 की मौत

Tue, 14 Feb 2017 02:56 AM IST
एजेंसी/ लाहौर
एजेंसी/ लाहौर Updated Tue, 14 Feb 2017 02:56 AM IST
विज्ञापन
bomb blast in Lahore Mall Road area Pakistan media
- फोटो : PTI

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की राजधानी लाहौर में एसेंबली के बाहर एक विरोध रैली को लक्षित कर तालिबान द्वारा किए गए आत्मघाती बम धमाके में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी समेत 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 71 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में 11 की हालत बेहद नाजुक है।

विज्ञापन


पंजाब के पुलिस महानिरीक्षक सुखेरा ने कहा कि मारे गए 13 लोगों में से छह सुरक्षाकर्मी हैं। उन्होंने बताया कि यह हमला सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाकर किया गया था। संदिग्ध आत्मघाती हमलावर पुलिस अधिकारियों के पास पहुंचा और खुद को उड़ा दिया। मारे गए लोगों में लाहौर के ट्रैफिक पुलिस के प्रमुख कैप्टन आर अहमद मोबीन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जाहिद गोंडल शामिल हैं। पंजाब प्रांत के स्वास्थ्य मंत्री ख्वाजा सलमान रफीक ने कहा कि 11 घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। 
विज्ञापन


आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के एक धड़े जमानत-उल-अहरार ने हमले की जिम्मेदारी ली है। इसी ग्रुप ने पिछले साल 27 मार्च को लाहौर के गुलशन ए इकबाल पार्क में हुए हमले की जिम्मेदारी ली थी। उस हमले में 75 लोग मारे गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को लक्ष्य करके हुआ था यह हमला

bomb blast in Lahore Mall Road area Pakistan media

हमले के वक्त केमिस्ट और दवा निर्माताओं का बड़ा समूह एसेंबली के बाहर प्रदर्शन कर रहा था उसी समय यह विस्फोट हुआ था। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए यहां बड़ी तादाद में सुरक्षाकर्मी भी मौजूद थे। पंजाब के कानून मंत्री राणा सनाउल्लाह ने भी आत्मघाती धमाके की पुष्टि की है। धमाका इतना जबरदस्त था कि उसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई। इस धमाके के बाद इस्लामाबाद में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। 

इस्लामाबाद के इंस्पेक्टर जनरल ने रेड अलर्ट को लेकर सभी को दिशानिर्देश जारी किए हैं। लाहौर के हर मार्ग से इस्लामाबाद आने वाली गाड़ियों की सख्ती के साथ जांच के आदेश भी दिए गए हैं। पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसी एनएसीटी ने सात फरवरी को एक अलर्ट जारी किया था जिसमें बताया गया था कि लाहौर में कुछ आतंकी हमले की योजना बना रहे हैं।

पुलिस को लक्ष्य करके हुआ था यह हमला
लाहौर के पुलिस अधिकारी के मुताबिक यह एक आत्मघाती हमला था जिसमें वहां मौजूद पुलिस कर्मियों को लक्ष्य किया गया था। उन्होंने कहा कि हमलावर का लक्ष्य विरोध प्रदर्शन कर रहे लोग न होकर पुलिस अधिकारी थे। मोबीन के वहां पहुंचते ही यह विस्फोट हुआ था। एक टीवी फुटेज में दिखाया गया है कि एक मोटरसाइकल चालक अपनी बाइट को पुलिस अधिकारी के पास लाया और खुद को उड़ा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed