{"_id":"18e2dbc21ecdea8cfbfa9d236ba94e7f","slug":"bomb-blast-in-karachi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कराची में बम विस्फोट, सात की मौत","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
कराची में बम विस्फोट, सात की मौत
Updated Sat, 23 Nov 2013 01:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के दक्षिणी शहर कराची के भीड़भाड़ वाले इलाकों में हुए दो बम धमाकों में कम से कम सात लोगों की मौत की खबर है।
विज्ञापन
स्थानीय मीडिया के मुताबिक शिया आबादी की अधिकता वाले इलाके अंचोली में हुए इन बम विस्फोट में कम से कम 18 लोग घायल हुए हैं।
धमाकों के तुरंत बाद मौके पर जमा भीड़ में काफी गुस्सा देखा गया। लोगों ने धमाकों के विरोध में नारेबाजी भी की।
स्थानीय पुलिस अधिकारी जावेद ओधो ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया कि विस्फोट तेज आवाज के साथ हुए।
शिया-सुन्नी तनाव
जावेद ओधो के मुताबिक फिलहाल यह कहना कठिन है कि शिया लोगों को जानबूझकर निशाना बनाया गया क्योंकि जिस इलाके में विस्फोट हुए हैं, वहां सुन्नी भी रहते हैं।
विज्ञापन
ख़बरों के मुताबिक घायलों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।
विस्फोट से दुकानों और बिजली के तारों को नुकसान पहुंचा और इस वजह से पूरे इलाके में अंधेरा छा गया। हालांकि बाद में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
सिंध प्रांत के सूचना मंत्री शारजील मेमन ने हमलों की निंदा की और इन्हें कायरतापूर्ण हरकत बताया है।
सांप्रदायिक हिंसा
शिया समूहों ने भी इसका विरोध किया है और उन्होंने शनिवार को एक दिन के शोक की घोषणा की है।
पाकिस्तान में हाल के दिनों में शिया और सुन्नी मुसलमानों के बीच सांप्रदायिक हिंसा के कारण काफी तनाव बना हुआ है। इस कारण सरकार को कई जगह कर्फ्यू लगाना पड़ा और मोबाइल फोन नेटवर्क को भी जाम किया गया है।
विज्ञापन
इससे पहले रावलपिंडी में हुए सांप्रदायिक दंगों के विरोध में शुक्रवार को सुन्नी समुदाय के दलों ने एक दिन के शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया था।
रावलपिंडी में तब हिंसा भड़की थी, जब शिया मुसलमान धार्मिक पर्व आशुरा के आयोजन की तैयारी कर रहे थे। इन दंगों में आठ लोगों की मौत हुई जबकि दर्जनों घायल हो गए।