फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   blast in pakistan

पाकिस्तान: आत्मघाती धमाके में 29 की मौत

Thu, 08 Aug 2013 08:02 PM IST
Updated Thu, 08 Aug 2013 08:02 PM IST
विज्ञापन
blast in pakistan

पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिमी शहर क्वेटा में हुए एक बम धमाके में कम से कम 29 लोग मारे गए हैं और 50 से ज़्यादा ज़ख्मी हो गए हैं। ये धमाका एक पुलिसकर्मी के जनाज़े के वक्त हुआ। मरनेवालों में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं।

विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी मीर ज़ुबैर महमूद के मुताबिक आत्मघाती हमलावर ने जनाज़ा निकलने से ठीक पहले मस्जिद के बाहर धमाका कर दिया।

उन्होंने बताया कि मारे गए लोगों में बलूचिस्तान में पुलिस अभियान के प्रमुख पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं।

घटनास्थल पर मौजूद समाचार एजेंसी रॉयटर्स के एक संवाददाता के मुताबिक धमाके के बाद जनाज़े के स्थान पर अफ़रातफ़री का माहौल था और खून से लथपथ पुलिस अधिकारियों को एंबुलेंस में ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन


मारे गए लोगों में कुछ बच्चे भी हैं जो जनाज़े में शामिल होने गए थे।

मस्जिद के बाहर धमाका

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक बम निरोधक दस्ते के एक सदस्य ने बताया कि आत्मघाती हमलावर ने बॉल बियरिंग और छर्रों से लैस जैकेट पहन रखी थी।

हमलावर ने खुद को ठीक उस समय मस्जिद के बाहर उड़ा दिया जब वरिष्ठ अधिकारी गुरुवार को गोलीबारी में मारे गए अपने साथी पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देने के लिए कतार में खड़े हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक ये जानकारी नहीं मिल सकी है कि धमाके के पीछे किसका हाथ है।

बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में तालिबान समेत कई चरमपंथी, सांप्रदायिक और अलगाववादी समूह सक्रिय हैं।

पाकिस्तान में मई में हुए चुनाव के बाद नवाज़ शरीफ़ की सरकार बनने के बाद से कई हमले हुए हैं जिनमें सुक्कुर में सैनिक खुफिया मुख्यालय में हुआ हमला और जेल ब्रेक की घटना भी शामिल है जिसमें 250 कै़दी फ़रार हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed