फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   blast in Islamabas court, many killed

इस्लामाबाद कोर्ट में हमला, 11 की मौत

Tue, 04 Mar 2014 04:18 PM IST
Updated Tue, 04 Mar 2014 04:18 PM IST
विज्ञापन
blast in Islamabas court, many killed

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद की एक अदालत में हमला हुआ है, जिसमें कम से कम 11 लोग मारे गए हैं।

विज्ञापन


बीबीसी उर्दू के अनुसार प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के प्रवक्ता ने बताया कि ये हमला डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में हुआ। इलाके को सील कर दिया गया है और स्थानीय स्कूलों को खाली करा लिया गया है।

इस्लामाबाद के सेक्टर एफ-8 में स्थित कचहरी में सेशन जज रफ़ाक़त आवान के अज्ञात लोगों ने निशाना बनाया। हमलावरों ने फायरिंग की और देसी बम फेंके जिससे जज आवान जख्मी हो गए और बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


हमले में 24 लोग घायल हुए हैं। अभी तक किसी गुट ने इस हमले की ज़िम्मेदारी नहीं ली है।

फायरिंग जारी
कचहरी में अब भी फायरिंग का सिलसिला जारी है और विशेष बल और रेंजर्स ने कचहरी को घेर लिया है।

आईजी इस्लामाबाद ने मीडिया को बताया कि दो हमलावरों ने हमला किया। उन्होंने कहा, "हमलावरों ने दाखिल होकर फायरिंग की और पुलिसकर्मियों पर ग्रेनेड फेंका। इसके बाद मारगला पुलिस स्टेशन के एसएचओ वहां पहुँचे। उनपर हमलावरों ने ग्रेनेड फेंका लेकिन वो फटा नहीं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्लामाबाद में स्थित एक अस्पताल की प्रवक्ता ने मीडिया को बताया कि फायरिंग और धमाकों में 11 लोग मारे गए हैं।

एक चश्मदीद ने निजी समाचार चैनल जियो न्यूज़ को बताया कि दो नौजवान क्लाशनिकोव से लेस कचहरी में पहुँचे और अदालत के बाहर उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी।

ये हमला ऐसे समय में हुआ है जब दो दिन पहले ही तालिबान ने एक महीने के संघर्षविराम का एलान किया है। इसके बाद सेना ने भी चरमपंथी ठिकानों पर अपने हमले रोक दिए हैं।


हाल ही में सरकार और तालिबान के प्रतिनिधियों ने बातचीत की प्रक्रिया शुरू की थी लेकिन एक के बाद एक चरमपंथी हमलों के कारण बातचीत गतिरोध का शिकार हो गई थी।

बातचीत बहाल करने के प्रयासों के बीच इस्लामाबाद की अदालत को हमले में निशाना बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed