{"_id":"d4140355f4af6c6cf877d36f45220731","slug":"blast-at-ary-channel-office-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के ARY चैनल के दफ्तर में धमाका","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान के ARY चैनल के दफ्तर में धमाका
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 13 Jan 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान के एआरवाई टीवी चैनल के इस्लामाबाद स्थित दफ्तर में जोरदार धमाके की खबर है। न्यूज चैनल के दफ्तर पर ग्रेनेड से हमला किया गया है। इस धमाके में एक शख्स के घायल होने की खबर आ रही है।
विज्ञापन
एआरवाई न्यूज के अनुसार दफ्तर पर ग्रेनेड फेंकने के अलावा गोलीबारी भी की गयी है। इस हमले में एक एडिटर घायल हो गया है।
हमले की जिम्मेदारी अफगानिस्तान के डाएश ने ली है। पीएम नवाज शरीफ ने हमले की निंदा करते हुए कहा कि दोषियों को जल्द से जल्द पकड़े जाने की जरूरत है।
इससे पूर्व भी दिसंबर में एक और दुनया चैनल के दफ्तर पर हमला किया जा चुका है। इसमें तीन स्टाफ घायल हो गया था।