फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   blasphemy angry protesters set girls school on fire in lahore

ईशनिंदा: लाहौर के स्कूल में आगजनी

Fri, 02 Nov 2012 09:26 AM IST
बीबीसी हिन्दी
बीबीसी हिन्दी Updated Fri, 02 Nov 2012 09:26 AM IST
विज्ञापन
blasphemy angry protesters set girls school on fire in lahore

पाकिस्तान के शहर लाहौर में ईशनिंदा के आरोपों में एक स्कूल पर हुए हमले की जांच का आदेश दिया गया है।

विज्ञापन


हमले की ये घटना बुधवार की है जब सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने स्कूल में तोड़फोड़ और आगजनी की, क्योंकि कहा गया कि एक शिक्षक ने पैगम्बर मोहम्मद का अपमान किया है। संबंधित शिक्षक तभी से कहीं छुपी हैं लेकिन पुलिस ने स्कूल के 77 वर्षीय प्रधानाचार्य को गिरफ्तार कर लिया है।

बीबीसी संवाददाता शाहज़ेब जिलानी के मुताबिक, फारूकी गर्ल्स स्कूल को लाहौर के उम्दा शैक्षणिक संस्थानों में गिना जाता है। हमले के बारे में प्रधानाचार्य के बेटे समीर फारूकी बताते हैं, ''ये घटना स्कूल लगने के बाद के समय की है। ये हैरान करने वाली घटना है। हथियारबंद लोगों की भीड़ स्कूल में घुस आई जिसने तोड़फोड़ और आगजनी की।''
विज्ञापन


होमवर्क से शुरू हुआ विवाद
फारूकी बताते हैं कि हिंसा की वजह ये थी कि एक महिला शिक्षक ने जो होमवर्क दिया था, उसमें कुछ गड़बड़ थी। शिक्षिका ने जल्दबाजी में एक पुस्तक से इस्लाम से जुड़ी बातें उतारते समय कुछ गलत लिख दिया था जिसे ईद की छुट्टियों के दौरान बच्चों को होमवर्क के लिए दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानाचार्य की ओर से अदालत में पेश हुए वकील जवाद अशरफ के अनुसार, "इस विवाद से जुड़ी अध्यापिका अरफा इफ्तिखार ने किताब से देखकर लिखते समय गलती से एक पन्ना ज्यादा उलट दिया, जिसकी वजह से अगले पन्ने की चीज़ें उनकी लिखाई में आ गईं। वो पन्ना भिखारियों से जुड़ा था।"

स्कूल प्रशासन का कहना है कि कुछ माता-पिता ने ईशनिंदा की शिकायत की तो उन्होंने संबंधित शिक्षिका को ईद की छुट्टियों के बाद पहले ही दिन नौकरी से हटा भी दिया। लेकिन संवाददाताओं के अनुसार जैसा कि पाकिस्तान में अक्सर होता है, कुछ इस्लामी समूह इससे संतुष्ट नहीं हुए।


अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने इस पूरे मामले की जांच के लिए एक समिति बनाई है जिसमें मौलवी और स्थानीय नेता भी शामिल हैं जो इन आरोपों की जांच करेगी। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में यदि स्कूल की भूमिका गड़बड़ नहीं पाई गई तो उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी जिन्होंने स्कूल में तोड़फोड़ और आगजनी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed