फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Billions of rupees in the account of street vendor in Pakistan

पाकिस्तान में रेहड़ी पटरी वाले के खाते में आये अरबों रुपये, पूर्व राष्ट्रपति से जुड़ा है मामला

Mon, 01 Oct 2018 06:50 AM IST
भाषा, कराची
भाषा, कराची Updated Mon, 01 Oct 2018 06:50 AM IST
विज्ञापन
Billions of rupees in the account of street vendor in Pakistan
फाइल फोटो
पाकिस्तान में एक गरीब रेहड़ी पटरी वाले के बैंक खाते में 2.25 अरब रुपये की भारी भरकम रकम का पता चलने के बाद अब वह जांच एजेंसियों के निशाने पर आ गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह जमा राशि पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी से जुड़े कई अरब रुपये के धन शोधन घोटाला से जुड़ी थी। कराची के ओरंगी शहर के रहने वाले अब्दुल कादिर को पता चला कि उसके बैंक खाते में 2.225 अरब रुपये हैं।
विज्ञापन




अखबार की रिपोर्ट के अनुसार उसे इस भारी भरकम रकम के बारे में उस वक्त पता चला जब संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) से उसे एक चिट्ठी मिली। उसने मीडिया को बताया, ‘‘मेरे भाई ने मुझे बताया कि जांच एजेंसी से मेरे नाम पर एक चिट्ठी आयी है और इसके लिये मुझे तलब किया गया है।’’ 
विज्ञापन


कादिर ने कहा, ‘‘मैं दुनिया का नंबर एक बदकिस्मत इंसान हूं। जैसा कि उन्होंने मुझे बताया कि मेरे खाते में अरबों रुपये हैं, लेकिन मैं कम से कम अपने रहन-सहन में थोड़े से भी सुधार के लिये इसमें से एक पाई भी खर्च नहीं कर सकता।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार एफआईए से जुड़े सूत्रों ने खुलासा किया कि कादिर के बैंक खाते में 2.25 अरब रुपये की भारी भरकम रकम का पता चला है जो पीपीपी के सह अध्यक्ष जरदारी और उनकी बहन फरयाल तालपुर की संलिप्तता वाले धन शोधन घोटाले से संबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed