फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Bilawal warned opponents said yes I am a child. fear me..'

बिलावल ने विरोधियों को चेताया, कहा-‘हां मैं बच्चा हूं। मुझसे डरो...’

Mon, 19 Dec 2016 02:48 AM IST
एजेंसी/ कराची
एजेंसी/ कराची Updated Mon, 19 Dec 2016 02:48 AM IST
विज्ञापन
Bilawal warned opponents said yes I am a child. fear me..'
पीपीपी चीफ बिलावल भुट्टो - फोटो : getty images

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने उनकी उम्र को लेकर सवाल उठा रहे विरोधियों को चेताते हुए कहा कि हां मैं बच्चा हूं, लेकिन सत्तारूढ़ पीएमएल-एन उन्हें हल्के में नहीं ले।

विज्ञापन

28 वर्षीय बिलावल ने ट्वीट कर कहा, ‘हां मैं बच्चा हूं। मैं शहीद मोहतरमा बेनजीर भुट्टो का बच्चा हूं। डरो...’ अपने माता-पिता की शादी की 29वीं सालगिरह के अवसर पर ट्वीट में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से शिक्षित युवा नेता ने प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के नेतृत्व वाली पार्टी पीएमएल-(एन) को आड़े हाथों लिया।
विज्ञापन


उनकी यह टिप्पणी पाकिस्तान के गृहमंत्री चौधरी निसार के उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने बिलावल को ‘गैर जिम्मेदार बच्चा’ कहा था। बहरहाल, युवा पीपीपी अध्यक्ष बिलावल तेजी से मुखर और परिपक्व होते जा रहे हैं। वह अपनी पार्टी के पुनर्गठन में लगे हैं और जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं। रविवार को बिलावल ने अपने माता-पिता की शादी की तस्वीर पोस्ट करते हुए ट्विटर पर लिखा, ‘मेरे माता-पिता को अपना 29वां शादी की सालगिरह मनाते हुए होना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकवादियों और उनके रहनुमाओं ने हमारे मंसूबों पर पानी फेर दिया लेकिन हमने दावा नहीं छोड़ा है।’ पाकिस्तान की दो बार प्रधानमंत्री रह चुकीं बेनजीर भुट्टो को 27 दिसंबर 2007 को रावलपिंडी में एक राजनीतिक रैली के दौरान हत्या कर दी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed