{"_id":"580580184f1c1b572c7033c0","slug":"bilawal-s-objectionable-remarks-on-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलावल भुट्टो के बिगड़े बोल, पीएम मोदी को बताया कसाई","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
बिलावल भुट्टो के बिगड़े बोल, पीएम मोदी को बताया कसाई
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 18 Oct 2016 07:21 AM IST
विज्ञापन
पीपीपी चीफ बिलावल भुट्टो (फाइल फोटो)
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने प्रधानमंत्री मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। एक रैली में बिलावल ने कहा कि कश्मीर से ध्यान हटाने के लिए पीएम मोदी पाकिस्तान पर आरोप लगा रहे हैं। दरअसल एक दिन पहले ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान मोदी ने पाकिस्तान को दुनिया में आतंकवाद का ‘जनक’ बताया था।
विज्ञापन
बिलावल ने कहा कि मोदी एक कट्टर व्यक्ति हैं और उनसे किसी प्रकार की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक बिलावल ने मोदी को गुजरात और कश्मीर का कसाई भी कह डाला। कश्मीर का राग अलापते हुए भुट्टो (28) ने आगे कहा कि घाटी के लोग आत्म-निर्णय के अधिकार के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन
भुट्टो ने पाक पीएम पर भी निशाना साधा। कहा, उनकी गलत नीतियों के कारण ही पाकिस्तान कमजोर पड़ गया है। कहा, अगर जनता ने साथ दिया तो हम पाकिस्तान को बदल देंगे। भुट्टो ने नवाज शरीफ सरकार के सामने चार मांगें रखी हैं और इसके पूरा न होने पर विशाल मार्च निकालने की चेतावनी दी है। उनकी मांगों में राष्ट्रीय सुरक्षा पर संसदीय समिति गठित करने की बात भी शामिल है।
विज्ञापन