फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Bilawal Bhutto to be opposition leader in Pak parliament?

बिलावल भुट्टो पाक संसद में बन सकते हैं विपक्ष के नेता

Fri, 30 Dec 2016 10:36 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 30 Dec 2016 10:36 AM IST
विज्ञापन
 Bilawal Bhutto to be opposition leader in Pak parliament?
Bilawal Bhutto
उप-चुनाव जीतने के बाद पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में बिलावल भुट्टो विपक्ष के नेता बन सकते हैं। इसका दावा पाकिस्तान के एक अखबार में किया गया है। प्रभावशाली भुट्टो परिवार के 24 वर्षीय बेटे 64 वर्षीय खुर्शीद शाह की जगह विपक्ष के नेता बनेंगे। 
विज्ञापन


एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने अपनी रिपोर्ट में यह बात कही है। ऑक्सफोर्ड से पढ़कर आए बिलावल फिलहाल पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष हैं। अखबार में कहा गया है कि विपक्ष के नेता के रुप में बिलावल के जगह लेने की बात किसी और ने नहीं बल्कि वर्तमान में विपक्ष के नेता खुर्शीद शाह ने खुद कही है। 
विज्ञापन


पीपीपी उपाध्यक्ष आसिफ जरदारी द्वारा लरकाना संसदीय सीट से बिलावल के उप-चुनाव में उतरने की घोषणा के बाद यह खबर आई है। लरकाना संसदीय सीट सिंध प्रांत में भुट्टो परिवार के गृहनगर में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed