{"_id":"5732cfcb4f1c1b5707919b0d","slug":"bilawal-bhutto-critisise-nwaz-sharif-for-modi-friendship","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलावल भुट्टो ने नवाज शरीफ को कहा प्नधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यार ","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
बिलावल भुट्टो ने नवाज शरीफ को कहा प्नधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यार
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 11 May 2016 12:10 PM IST
विज्ञापन
पीपीपी चीफ बिलावल भुट्टो
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की पीपुल्स पार्टी के प्रमुख बिलावल भुट्टो जरदारी ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर आरोप लगाया है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दोस्ती के कारण पाकिस्तान की विदेश नीति और कश्मीर के मसले को नुकसान पहुंच रहा है। बिलावल ने यह बात पाकिस्तान में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन
बिलवाल ने कहा नवाज शरीफ ने भारत से संबंधित विवादित क्षेत्रों पर नरम रुख अपना रखा है। उन्होंने आगे कहा नवाज शरीफ भारतीय प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के शपथ ग्रहण समाहरोह में शरीक होने दिल्ली जाते हैं। क्या नवाज शरीफ गुजतरात के मुस्लिम नरसंहार को भूल कर मोदी को दोस्ती का सर्टिफिकेट दे रहे हैं।
विज्ञापन
अपने भाषण में भुट्टो ने कई बार कहा, 'मोदी के यार को एक धक्का और दो, करप्शन के सरदार को एक धक्का और दो।' पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के बेटे बिलावल ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय और यूएन की कश्मीर मुद्दे पर आलोचना की।
विज्ञापन
उन्होंने भाषण में जनता से कहा मोदी और नवाज की दोस्ती तोड़ने का सिर्फ एक ही तरीका है आप अगले चुनाव में नवाज की पीएमएल-एन पार्टी को वोट न दें।
भुट्टो ने समर्थकों से कहा पाकिस्तान के पूर्व नेताओं ने कभी भारत के प्रधानमंत्री के साथ इतनी दोस्ती नहीं की जिनती नवाज शरीफ कर रहे हैं। बिलावल भुट्टो ने कहा पनामा पेपर्स मामले में निष्पक्ष रूप से जांच तभी हो सकती है जब प्रधानमंत्री नवाज शरीफ इस्तीफा देंगे।