फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   between Mike Pompeo and Imran Khan telephonic conversation there was no talk on terrorism

पाकिस्तान ने अमेरिका से कहा ठीक करें अपना बयान, आतंकवाद को लेकर नहीं हुई कोई बात

Fri, 24 Aug 2018 10:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Updated Fri, 24 Aug 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
between Mike Pompeo and Imran Khan telephonic conversation there was no talk on terrorism
इमरान खा

एक असमान्य कदम उठाते हुए पाकिस्तान ने अमेरिका से कहा है कि वह तुरंत अपने विदेश मंत्रालय द्वारा जारी किए बयान को ठीक करे। इस बयान में विदेश मंत्री माइक पॉम्पियों ने कहा है कि उन्होंने पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री इमरान खान से उनके देश में चल रहे आतंकी संगठनों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने के लिए कहा है। 

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हीथर नोआर्ट ने बयान में कहा कि पॉम्पियो ने इमरान के साथ बातचीत में इस बात की महत्ता पर जोर दिया कि पाकिस्तान को अपने क्षेत्र में चल रहे सभी आतंकियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करनी चाहिए और अफगान की शांति प्रक्रिया में अहम भूमिका निभानी चाहिए। हालांकि पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के अनुसार पॉम्पियों ने खान को बधाई देते हुए दूसरे मुद्दों पर बात की और पाकिस्तान में चल रहे आतंकवाद का कोई जिक्र नहीं हुआ।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैजल ने कहा, 'पाकिस्तान आज प्रधानमंत्री खान और मंत्री पॉम्पियो के बीच फोन पर हुई बातचीत के बाद अमेरिकी विभाग द्वारा जारी किए तथ्यात्मक रूप से गलत बयान पर आपत्ति जताता है।' फैजल ने ट्विटर पर लिखा, 'पाकिस्तान में चल रहे आतंकवादियों को लेकर बातचीत में कोई उल्लेख नहीं था। इसे तुरंत सही किया जाना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तानी मीडिया की खबर के अनुसार पॉम्पियो सितंबर के पहले हफ्ते में इस्लामाबाद के दौरे पर जा सकते हैं। वह नव निर्वाचित पीएम से बातचीत करेंगे। बता दें कि पाकिस्तान और अमेरिका के बीच रिश्ते सामान्य नहीं है। जनवरी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद पर झूठ बोलने और धोखा देने के साथ ही आतंकियों को सुरक्षित पनाह देने का आरोप लगाया था। अमेरिकी कांग्रेस ने एक बिल पास करके पाकिस्तान की सैन्य सहायता राशि को प्रति वर्ष एक बिलियन से घटाकर डॉलर 150 मिलियन कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed