फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Benazir saves Kargil like attack on India

श्रीनगर पर कब्जे की कोशिश में थे मुशर्रफ!

Fri, 26 Jun 2015 01:09 PM IST
Updated Fri, 26 Jun 2015 01:09 PM IST
विज्ञापन
Benazir saves Kargil like attack on India

पाकिस्तानी सेना ने वर्ष 1999 की गर्मियों से काफी पहले कारगिल जैसी ही एक अन्य घटना को अंजाम देने की साजिश रची थी। लेकिन तत्कालीन प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो ने सेना के इस मंसूबे पर पानी फेर दिया था।

विज्ञापन


ऐसा दावा पाकिस्तान के कराची में 1992 से 1994 तक भारत के महावाणिज्य दूत रहे राजीव डोगरा ने अपनी किताब ‘वेयर बॉर्डर्स ब्लीड : ऐन इंसाइडर्स अकाउंट ऑफ इंडो-पाक रिलेशंस’ में की है।
विज्ञापन


वर्ष 1974 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी डोगरा कई अन्य देशों में राजदूत भी रह चुके हैं। उनका कहना है कि बेनजीर का व्यक्तित्व उदार था और पश्चिम में उनकी शिक्षा-दीक्षा का उन पर असर दिखता था। हालांकि, उन्होंने स्वीकार किया है कि बेनजीर भी पाकिस्तान की निम्न स्तर की खुफिया जानकारी से घिरीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेना के खिलाफ खड़ी हुईं बेनजीर

Benazir saves Kargil like attack on India

इस सबके बावजूद वह सेना के खिलाफ खड़ी हुईं। इस कारण उनके कार्यकाल में एक बार कारगिल जैसी घटना से बचा जा सका।

बेनजीर के एक इंटरव्यू का हवाला देते हुए डोगरा ने कहा कि पाक के तत्कालीन डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन मेजर जनरल परवेज मुशर्रफ ने पीएम के सामने श्रीनगर पर कब्जा करने के लिए जंग की गुलाबी तस्वीर पेश की।

बेनजीर ने कहा कि ऐसा होने पर भारत न केवल श्रीनगर से निकलने को कहेगा, बल्कि हमारे कब्जे वाले कश्मीर से भी निकलने को कहेगा क्योंकि यूएन के प्रस्ताव के मुताबिक कश्मीर में जनमत संग्रह के लिए पाक को पहले अपने कब्जे वाले हिस्से से हटना होगा।

डोगरा का कहना है कि पाक में ऐसा कम होता है कि राजनीतिक नेतृत्व सेना की राय के खिलाफ जाए। 

नवाज को थी 93 के मुंबई धमाके की जानकारी

Benazir saves Kargil like attack on India
डोगरा ने पाकिस्तान के वर्तमान प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बारे में भी कई रोचक राज खोले हैं।

उनका दावा है कि 1999 में प्रधानमंत्री अटल बिहार वाजपेयी की लाहौर यात्रा के वक्त कारगिल में पाक सेना की घुसपैठ के बारे में शरीफ को जानकारी थी। इस दौरे में शरीफ काफी असहज दिखे थे।

उनका यह भी दावा है कि शरीफ को 1993 में मुंबई में हुए सीरियल बम विस्फोटों के बारे में भी जानकारी थी और सच्चाई तो यह है कि उन्होंने इसकी मंजूरी दी थी।

पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट के एक पूर्व जज ने 1994 में डोगरा को यह बात बताई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed