फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   ban on isis in pakistan

पाकिस्तान ने इस्लामिक स्टेट पर लगाया प्रतिबंध

Sun, 30 Aug 2015 07:55 AM IST
Updated Sun, 30 Aug 2015 07:55 AM IST
विज्ञापन
ban on isis in pakistan

इराक और सीरिया में बर्बरता फैला रहे आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) पर पाकिस्तान ने प्रतिबंध लगा दिया है। पाक ने देश में आईएस की मौजूदगी से हमेशा इनकार किया है। हालांकि यहां आईएस के झंडे और बैनर कई बार लहराते देखे गए हैं। माना जा रहा है कि यह आतंकी संगठन दिन-ब-दिन यहां मजबूत होता जा रहा है।

विज्ञापन


पाक आंतरिक मंत्रालय ने शनिवार को प्रतिबंध लगाए जाने की जानकारी दी। आंतरिक मंत्रालय ने आईएस पर यह प्रतिबंध विदेश मंत्रालय के सुझाव पर लगाया है। विदेश मंत्रालय समय-समय पर पाक सरकार को संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित किए गए आतंकी संगठनों के बारे में जानकारी देता रहता है।
विज्ञापन


पढ़िए:आखिरकार मिल ही गई सोने से भरी हुई ट्रेन!

विज्ञापन
विज्ञापन

पाक हमेशा देश में आईएस की मौजूदगी से इनकार करता रहा है, लेकिन माना जा रहा है कि आईएस ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भी अपनी जड़ें जमाना शुरू कर दिया है।

कुछ रिपोर्टों के मुताबिक आईएस पाक के सीमावर्ती इलाकों में अपनी पैठ बना रहा है। यहां वह अलकायदा और तालिबान को मात देकर आगे बढ़ रहा है। कई तालिबान आतंकियों के आईएस में शामिल होने के बाद उसकी पकड़ अफगान और पाक में और भी मजबूत हो गई है।

2020 तक भारत, चीन, यूरोप और उत्तरी अफ्रीका में घुसने की योजना

ban on isis in pakistan

भले ही पाक अपनी सीमा में आईएस की मौजूदगी की बात न माने, लेकिन देश के पूर्व गृहमंत्री रहमान मलिक आईएस के होने की बात कह चुके हैं।

पिछले साल नवंबर में उन्होंने दावा किया था कि उनके पास आईएस के तहरीक-ए-तालिबान के साथ सांठ-गांठ करने के सबूत हैं।

इसी ऐतिहासिक मंदिर को IS ने विस्फोट करके उड़ाया, तस्वीरें


उन्होंने सरकार को इस मामले में कदम उठाने की हिदायत देते हुए कहा था कि पाक को विश्व समुदाय से इस मसले पर विचार-विमर्श करना चाहिए।

इस्लामिक स्टेट अगले पांच सालों के भीतर भारत समेत पूरी दुनिया पर कब्जा करना चाहता है। अपनी योजना का उसने एक मैप भी तैयार किया है। जिसमें उसकी 2020 तक भारत, चीन, यूरोप और उत्तरी अफ्रीका में घुसने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed