फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Balochistan is Pak’s most complicated region: Former diplomat

पाकिस्तान का सबसे जटिल क्षेत्र है बलूचिस्तान: पूर्व राजनयिक

Thu, 18 Aug 2016 02:50 AM IST
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Updated Thu, 18 Aug 2016 02:50 AM IST
विज्ञापन
Balochistan is Pak’s most complicated region: Former diplomat
सांकेतिक चित्र

अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत रह चुके हुसेन हक्कानी बलूचिस्तान को पाकिस्तान का सबसे उलझा हुआ और अशांत क्षेत्र मानते हैं जिसके बड़े हिस्से पर सरकार का नियंत्रण नहीं है। 

विज्ञापन


अटलांटिक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में हक्कानी ने कहा, ‘बलूचिस्तान सबसे जटिल क्षेत्र है और दुर्भाग्यवश वहां की जनता ही अपनी समस्याओं का हल निकालने की कोशिश करती है। इसमें न तो पाकिस्तानी सेना पूरी तरह दोषी है और न ही सत्ता में बैठे लोगों का भ्रष्ट आचरण। इसके लिए राष्ट्रवादियों या तालिबान की मौजूदगी को ही पूरी तरह दोषी नहीं ठहराया जा सकता, बल्कि यह सब मिलकर इस हालात के लिए जिम्मेदार हैं।’ 
विज्ञापन


हक्कानी ने  कहा कि बलूचिस्तान के एक बड़े हिस्से पर पाकिस्तान की केंद्र सरकार का जरूरी नियंत्रण नहीं है। पारंपरिक बलूच क्षेत्रों की राष्ट्रीयता के प्रति गहरी सहानुभूति रही है और वे या तो आजाद होना चाहते हैं या स्वायत्त बलूचिस्तान की मांग की करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बलूचिस्तान के हालात के लिए सभी दोषी

Balochistan is Pak’s most complicated region: Former diplomat
उन्होंने कहा, ‘सेना कई बार कौमी कट्टरपंथियों की मदद से उनका दमन करने की भी कोशिश करती है। इस प्रांत की चुनी गई सरकार को भी पर्याप्त जनादेश नहीं मिला है क्योंकि बलोच पार्टियों ने पिछले चुनाव का बहिष्कार किया था और कई प्रतिनिधियों का चुनाव महज 10, 12 या 15 प्रतिशत के मतदान से हुआ है। लिहाजा बलूच के बहुमत में दिखने वाले ये नेता इस्लामाबाद के हाथों की कठपुतली बने हुए हैं।’

बलूचिस्तान के आजादी आंदोलन के सवाल पर हक्कानी ने कहा कि यह भारत-पाकिस्तान के विभाजन से ही पूरा हो चुका है जब देश के मुस्लिम बहुल इलाकों को पाकिस्तान में मिलाया गया था। कुछ बलोच नेताओं का कहना है कि बलूचिस्तान को जबरन पाकिस्तान में मिलाया गया। लेकिन इससे भी महत्वपूर्ण पहलू की यहां अनदेखी हो रही है। यह एक संसाधन संपन्न प्रांत है और लोग इन संसाधनों का लाभ उठाने के बजाय पाकिस्तान के अन्य क्षेत्रों में इसे बरबाद कर रहे हैं। पाकिस्तानी सेना को भी स्पष्ट करना होगा कि वह किसे अपना दुश्मन मानती है। एक जेहादी समूह को खड़ा कर दूसरे समूह के खिलाफ लड़ाने के बजाय उसे सभी जेहादी और कट्टरपंथी समूहों के खिलाफ कार्रवाई करनी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed