फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Balochistan Court issued an arrest warrant against Musharraf

बलूचिस्तान कोर्ट ने मुशर्रफ के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट

Tue, 29 Nov 2016 06:00 AM IST
एजेंसी/ इस्लामाबाद
एजेंसी/ इस्लामाबाद Updated Tue, 29 Nov 2016 06:00 AM IST
विज्ञापन
Balochistan Court issued an arrest warrant against Musharraf
बलूचिस्तान हाईकोर्ट ने पूर्व पाकिस्तानी तानाशाह जनरल परवेज मुशर्रफ के खिलाफ जमानती गिरफ्तारी वारंट निकाला है। यह वारंट 2006 में एक सैन्य ऑपरेशन के दौरान पूर्व बलूच राष्ट्रीय नेता नवाब अकबर खान बुगती की हत्या के आरोप के मुकदमे में जारी किया गया है।
विज्ञापन


बलूचिस्तान हाईकोर्ट की एक डिवीजनल बेंच ने एक पुनर्विचार याचिका की सुनवाई के दौरान यह आदेश पारित किया है। इस मामले में आतंकवाद रोधी अदालत ने 73 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति को आरोपमुक्त कर दिया था। न्यायाधीश जमाल मनदोखाइल और न्यायाधीश जहीरुद्दीन काकर ने अकबर बुगती के बेटे नवाबजादा जमील बुगती द्वारा दाखिल पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई कर रहे थे। 
विज्ञापन


मुशर्रफ के वकील अख्तर शाह ने अदालत से विनती की कि उनके मुवक्किल अदालत का पूरा सम्मान करते हैं मगर सुरक्षा कारणों से वे अदालत में उपस्थित नहीं हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed