फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Baloch leader syas PoK will rise in protest if Pak declares Gilgit-Baltistan as fifth province

गिलगिट-बाल्तिस्तान को 5वां प्रांत घोषित करने की तैयारी में पाक, बलूच नेताओं ने दी धमकी

Thu, 16 Mar 2017 09:13 AM IST
amarujala.com- Presented by: अजय कुमार सिंह
amarujala.com- Presented by: अजय कुमार सिंह Updated Thu, 16 Mar 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
Baloch leader syas PoK will rise in protest if Pak declares Gilgit-Baltistan as fifth province
फाइल फोटो - फोटो : ANI

पाकिस्तान द्वारा गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र को पांचवां प्रांत घोषित करने की तैयारी के खिलाफ बलूच नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है। बलूच नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि इस्लामाबाद को इसके गंभीर नतीजे भुगतने होंगे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के इस प्रयास से पीओके के लोगों में गुस्सा और भड़केगा और बड़े पैमाने पर विरोध के लिए प्रेरित करेगा।

विज्ञापन


न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में संयुक्त कश्मीर पीपुल्स नेशनल पार्टी के विदेश मामलों के विदेश मंत्री जमाल मकसूद ने कहा, "पाकिस्तान की योजना हर स्तर पर अवास्तविक है क्योंकि इस मामले में स्थानीय सहमति की जरूरत है, जिसे वे कभी नहीं प्राप्त कर सकते है।"
विज्ञापन


मकसूद ने कहा, "गिलगिट-बाल्टिस्तान, जहां कि 20 लाख आबादी रहती है, जम्मू और कश्मीर का हिस्सा है, जो राज्य के बाकी हिस्सों से अलग नहीं हो सकती। अगर पाकिस्तान इसे विलय करेगा, ये वास्तविकता से परे है, क्योंकि इस मामले में और अन्य औपचारिकताओं में स्थानीय सहमति की आवश्यकता है। नहीं तो गंभीर नतीजों का सामना करने के लिए पाकिस्तान तैयार रहे।"
विज्ञापन
विज्ञापन


बलूच के नेता ने कहा कि भारत को सभी प्लेटफार्मों पर इस बात को उजगार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के लोग पहले से ही इस मामले पर अपना क्रोध और चिंता दिखा चुके हैं, लेकिन अगर यह लागू किया गया है, तो इस क्षेत्र के लोग "सभी स्तरों पर इसका विरोध करेंगे"।
 

भारत के लिए हो सकती है मुश्किल

Baloch leader syas PoK will rise in protest if Pak declares Gilgit-Baltistan as fifth province
पाकिस्तानी पीएम

गौरतलब है कि पाकिस्तान के अंतर-प्रांतीय समंवय मंत्री रियाज हुसैन पीरजादा ने कहा कि विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज के नेतृत्व वाली एक समिति ने गिलगित-बाल्टिस्तान को प्रांत का दर्जा देने का प्रस्ताव रखा है। पीरजादा ने बताया कि समिति ने अपनी सिफारिशों में कहा है कि गिलगित-बाल्टिस्तान को पाकिस्तान का एक प्रांत बनाया जाना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि उस क्षेत्र का दर्जा बदलने के लिए संविधान में संशोधन करना होगा। गौरतलब है कि 46 अरब डॉलर की लागत से बनने वाला चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) इसी इलाके से होकर गुजरेगा। वहीं, चीन की इस योजना पर भारत कई बार आपत्ति जता चुका है। भारत का मानना है कि पाक अधिकृत कश्मीर से गुजरने के चलते यह योजना भारत की संप्रभुता का उल्लंघन है।

वर्तमान में पाकिस्तान में बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा, पंजाब और सिंध चार प्रांत हैं। पाकिस्तान में गिलगित-बाल्टिस्तान को एक अलग भौगोलिक क्षेत्र माना जाता है। वहां एक प्रादेशिक विधानसभा है और एक चुना हुआ मुख्यमंत्री है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed