फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Baloch leader killed in Pakistan attack

पाकिस्तानी हमले में बलूच नेता की मौत

Tue, 08 Sep 2015 09:09 PM IST
Updated Tue, 08 Sep 2015 09:09 PM IST
विज्ञापन
Baloch leader killed in Pakistan attack

अशांत बलूचिस्तान प्रांत के अवारान जिले में पाकिस्तान सुरक्षा बलों की ओर से चलाए जा रहे अभियान में बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (बीएलएफ) के प्रमुख अल्ला नजर बलूच की मौत हो गई।

विज्ञापन


बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में बलूचिस्तान के गृह मंत्री सरफराज बुगती ने मंगलवार को बताया कि 46 वर्षीय विद्रोही नेता डॉ. अल्ला नजर की अवारान में सुरक्षा बलों के अभियान में मौत हो गई।
विज्ञापन


हालांकि बुगती ने कहा कि सुरक्षा बलों को नजर की लाश नहीं मिल पाई है। सुरक्षा बलों के अवारान जिले में अलगाववादियों के खिलाफ हमले में जुलाई में भी नजर के मारे जाने की खबरें आईं थीं। बीएलएफ के एक प्रवक्ता ने अफवाहों का खंडन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 20 कामगारों की मौत

Baloch leader killed in Pakistan attack

बुगती ने कहा कि बीएलएफ की ओर से इस साल अप्रैल में तुरबात में 20 कामगारों की मौत की जिम्मेदारी लेने के बाद सुरक्षा बलों ने अवारान और उससे सटे इलाकों में अपने अभियान तेज कर दिए।नजर सूबे में सक्रिय अलगाववादी संगठनों के नेता और बड़ी शख्सियत थे। 

प्रतिबंधित संगठन बीएलएफ बरसों से सूबे के विभिन्न हिस्सों में सुरक्षा बलों, सरकार समर्थक लोगों और अहम राष्ट्रीय प्रतिष्ठानों को निशाना बनाता रहा है।  अवारान जिले के माशाके इलाके में मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाले नजर मैदाद में सक्रिय अकेले बागी नेता थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed