फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   azadi slogans raises against pakistan army and nawaz govt in PoK

PoK में पाक के खिलाफ लगे आजादी के नारे, प्रदर्शनकारी बोले- यहां आतंकी भेजना बंद करो

Sun, 02 Jul 2017 12:56 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार Updated Sun, 02 Jul 2017 12:56 PM IST
विज्ञापन
azadi slogans raises against pakistan army and nawaz govt in PoK
- फोटो : ANI

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में नवाज सरकार और पाक आर्मी के खिलाफ आजादी के नारे लगे हैं। पीओके के बड़े लीडर हयात खान ने कहा कि वो पाक आर्मी और पीएम को बताना चाहते है कि वे यहां पर आतंकियों को भेजना बंद कर दें। हद हो गई है, हम उन्हें यहां से बाहर करने में अब देर नहीं करेंगे।

विज्ञापन


पाक आर्मी और नवाज के खिलाफ पीओके के हजीरा में ये नारेबाजी हुई है। इससे पहले भी सरकार का विरोध किया जा चुका है और चेताया जा चुका है कि आतंकियों के हमलों को अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


दरअसल, हाल ही में बलूचिस्तान के क्वेटा में आतंकी हमला हुआ जिसमें कई लोगों की जान गई थी। ये हमला ईद से ठीक एक दिन पहले हुआ था और चौंका देने वाली बात है कि पुलिस के बड़े ऑफिस के पास ये बम ब्लास्ट किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, पाक सरकार और आर्मी आतंकी हमलों में सवालों से घेरे जाने से बचने के लिए नई-नई दलीले लाती रहती है। हाल ही में पाक आर्मी चीफ कमर बाजवा ने आतंकी हमलों के लिए भारत की खुफिया एजेंसी रॉ को जिम्मेदार ठहराया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed