{"_id":"572fcfd14f1c1bfc765cdf9c","slug":"attack-on-shias-opposed-by-human-rights-activist-murdered-in-pakistan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: शियाओं पर हमले का विरोध करने वाले मानवाधिकार कार्यकर्ता की हत्या","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान: शियाओं पर हमले का विरोध करने वाले मानवाधिकार कार्यकर्ता की हत्या
एजेंसी/कराची
Updated Mon, 09 May 2016 05:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शियाओं को निशाना बनाए जाने का विरोध करने वाले पाकिस्तान के प्रमुख मानवाधिकार कार्यकर्ता खुर्रम जकी की कराची में तालिबानी हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जकी (40) सोशल मीडिया पर अभियान चलाने के लिए भी जाने जाते थे।
हमले में उनके दोस्त एवं पत्रकार राव खालिद की भी मौत हो गई। दोनों को उस समय गोली मारी गई जब वे शनिवार रात न्यू कराची के सेक्टर-11 में एक रेस्तरां से भोजन करके लौट रहे थे। चार हमलावर दो मोटरसाइकिलों पर आए थे। हमले में एक अन्य राहगीर असलम गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। इस पूरे मामले को एक सांप्रदायिक हमले के तौर पर देखा जा रहा है।
तालिबान के हकीमुल्ला महसूद गुट ने हमले की जिम्मेदारी ली है। आतंकी संगठन ने कहा कि लाल मस्जिद के मौलाना अब्दुल अजीज के बारे में जकी के विचारों के कारण उन्हें निशाना बनाया गया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा है कि यह सांप्रदायिक हमला हो सकता है क्योंकि मारे गए दोनों लोग शिया समुदाय से ताल्लुक रखते थे।

हमले में उनके पत्रकार दोस्त की भी जान गई
घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने शव के साथ विरोध प्रदर्शन किया। सरकार ने घटना की जांच के आदेश दिए है और 48 घंटे के भीतर रिपोर्ट मांगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुकद्दस हैदर ने बताया कि तालिबानी गुट के दावे की अभी पुष्टि की जा रही है।
पूर्व पत्रकार जकी उस वक्त सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने ‘लेट अस बिल्ड पाकिस्तान’ फेसबुक पेज की शुरुआत की थी। हाल ही में इस पेज को पाकिस्तान के दूरसंचार प्राधिकरण ने ब्लॉक कर दिया था। सिंध प्रांत के गृह मंत्री सुहैल अनवर सियाल ने जकी की हत्या के मामले की जांच के आदेश दिए हैं। घटना के बाद आक्रोशित लोग जकी के शव को लेकर मुख्यमंत्री के आवास के पास पहुंचे और धरना दिया।
लाल मस्जिद के मौलवी के खिलाफ छेड़ी थी मुहिम
जकी ब्लॉगर, पत्रकार और धार्मिक विद्वान भी थे। उन्होंने शिया मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैलाने वाले लाल मस्जिद के मौलवी अब्दुल अजीज के खिलाफ मुहिम का नेतृत्व किया था। जकी की मुहिम की वजह से ही अजीज के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया था। जकी पाकिस्तान में मानवाधिकार के बड़े पैरोकार और उदारवादी धार्मिक विचारों के प्रचारक के तौर पर उभरे थे। वह चरमपंथ की सभी रूपों में निंदा करते थे।