{"_id":"6984148e-b03a-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"attack-on-sarabjit-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मलाला का इलाज विदेश में, तो सरबजीत का क्यों नहीं?'","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
'मलाला का इलाज विदेश में, तो सरबजीत का क्यों नहीं?'
विनीत खरे, बीबीसी संवाददाता
Updated Mon, 29 Apr 2013 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी जेल में हमले का शिकार बने भारतीय कैदी सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर की मांग है कि उनके भाई का इलाज पाकिस्तान से बाहर किया जाए।
विज्ञापन
बीबीसी से बातचीत में उन्होंने बताया कि वो लाहौर की जिन्ना अस्पताल में सरबजीत से मिली हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
रविवार को दलबीर कौर के अलावा सरबजीत सिंह की पत्नी और दो बेटियां भी पाकिस्तान गईं।
दलबीर कौर ने बताया, “हम चाहते हैं कि उन्हें यहां से निकाला जाए। अगर मलाला युसूफजई को इतनी गंभीर हालत में यहां से बाहर ले जाकर उसका इलाज हो सकता है तो सरबजीत सिंह क्यों नहीं जा सकता।”
विज्ञापन
तालिबान के हमले में गंभीर रूप से घायल हुई मलाला यूसुफजई को ब्रिटेन ले जाया गया था जहां अब भी उनका इलाज चल रहा है।
सरबजीत की हालत
सरबजीत सिंह 1990 से पाकिस्तानी जेल में बंद हैं और धमाकों से सिलसिले में उन्हें मौत की सजा दी गई है। वहीं उनका परिवार सरबजीत को बेगुनाह बताकर बरसों से उनकी रिहाई की अपील कर रहा है।
विज्ञापन
पिछले दिनों साथी कैदी के हमले के बाद सरबजीत आईसीयू में भर्ती हैं। उनकी हालत के बारे में दलबीर कौर ने बताया, “वो बेहोश पड़ा है। उसे नहीं पता कि कौन आ रहा है, कौन जा रहा है। मुंह और हाथों पर सूजन है। उसके सिर के बीच में लोहे की रॉड मारी गई हैं।”
दलबीर कौर के अनुसार जब उन्होंने डॉक्टर से पूछा कि सरबजीत कब तक ठीक हो जाएंगे तो उन्होंने कहा कि “कुछ नहीं कह सकते, सिर्फ दुआ करो।”
उनकी पहली मांग यही है कि सरबजीत को भारत भेजा जाए या फिर कम से कम अभी इलाज के लिए पाकिस्तान से कहीं और भेजा जाए।
'पाक सरकार परेशान'
वहीं सरबीज सिंह के वकील औवेस शेख का कहना है कि पाकिस्तान की सरकार खुद उनके मुवक्किल पर हुए हमले से परेशान है।
उनके मुताबिक सरबजीत पर जेल के भीतर हुए हमले की जांच हो रही है। आईजी जेल ने विदेश मंत्रालय को अपनी रिपोर्ट सौंपी।
शेख के अनुसार पंजाब के मुख्यमंत्री ने इसकी पूरी तरह जांच के आदेश दिए हैं। इस हमले के लिए शेख जेल प्रशासन को जिम्मेदार मानते हैं।
भारत सरकार का कहना है कि वो इस मुद्दे पर पाकिस्तानी अधिकारियों के संपर्क में है। भारतीय उच्चायोग के कुछ अधिकारियों ने लाहौर जाकर सरबजीत की तबीयत का जायजा लिया है।
विनीत खरे, बीबीसी संवाददाता