फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   attack again in Pakistan's Karachi airport

हाफिज सईद की नसीहत के बाद कराची में फिर हमला

Tue, 10 Jun 2014 05:31 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 10 Jun 2014 05:31 PM IST
विज्ञापन
attack again in Pakistan's Karachi airport

पाकिस्तान के कराची में एक बार फिर से आतंकी हमले की ख़बर है। ये हमला हवाई अड्डे से डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित एयरपोर्ट सिक्योरिटी फोर्स एकेडमी में किया गया।

विज्ञापन


इस दौरान सुरक्षाकर्मियों और आतंकियों के बीच कई राउंड फायरिंग की गई। बताया जा रहा है कि आतंकवादी आर्मी कैंप में घुसने की कोशिश कर रहे थे। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभालकर आतंकियों की ये कोशिश नाकाम कर दी।
विज्ञापन


हमले में 3 से 5 आतंकियों के शामिल होने की खबर है। फिलहाल सुरक्षाकर्मियों ने इलाके को घेर रखा है और हमलावरों की तलाश की जा रही है।

एएसएफ और आतंकियों के बीच फायरिंग

attack again in Pakistan's Karachi airport

एएसएफ कमांडो के जवानों ने इलाके को घेर लिया है। हमले में कुछ जवानों के घायल होने की भी खबर है।

कैंप के सामने बस्ती मौजूद है, जिसमें और भी आतंकियों के छुपने की आशंका जताई जा रही है। ये इलाका काफी बड़ा है ऐसे में जवानों के सामने आतंकियों का सामना करना काफी मुश्किल है। इस बीच सूचना मिली है कि रेंजर्स, पुलिस भी एएसएफ़ के जवानों के सहयोग के लिए घटनास्थल पर मौजूद है। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से कराची एयरपोर्ट की तरफ़ जाने वाले रास्ते बंद कर दिए गए।

तीन दिनों में ये कराची में ये दूसरा आतंकी हमला है। इससे पहले रविवार रात को भी कराची एयरपोर्ट पर आतंकियों ने हमला किया था, जिसमें 30 लोगों की मौत हो गई थी। इस हमले की जिम्मेदारी तहरीके तालिबान ने ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed