{"_id":"5b6d20834f1c1b9e3e8b6460","slug":"atif-aslam-trolled-on-hindustani-patriotic-song-on-pakistani-independence-day-parade","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब आतिफ असलम ने पाकिस्तानी स्वतंत्रता दिवस परेड में गाया हिंदुस्तानी देशभक्ति गीत","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
जब आतिफ असलम ने पाकिस्तानी स्वतंत्रता दिवस परेड में गाया हिंदुस्तानी देशभक्ति गीत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 10 Aug 2018 10:50 AM IST
विज्ञापन
atif-aslam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौका था स्वतंत्रता दिवस की शाम पर देशभक्ति गीत गाने का। पाकिस्तानी गायक आतिफ असलम को न्यूयॉर्क में इस महीने की शुरूआत में आयोजित पाकिस्तानी स्वतंत्रता दिवस समारोह में एक देशभक्ति गीत गाने पहुंचे उन्होंने जो गाया वह हिंदुस्तानी गीत था। फिर क्या था वह न सिर्फ सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है बल्कि देश कि मुख्यधारा की मीडिया भी उनकी आलोचना कर रही है।
आतिफ ने बॉलीवुड के कई फिल्मों में अपनी आवाज दी है। 2009 में आयी रणबीर कपूर और कटरीना कैफ की फिल्म ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ का गीत ‘तेरा होने लगा हूं’ बेहद लोकप्रिय रहा है।
स्वतंत्रता दिवस परेड में हिंदुस्तानी गीत गाने के बाद देश के कई लोग आतिफ की देशभक्ति पर सवाल खड़े करने लगे हैं। एक ट्विटर यूजर ने लिखा है, ‘आतिफ असलम के लिए कोई सम्मान नहीं है।’ दूसरे यूजर ने आतिफ असलम के बहिष्कार की बात कही है। एक ने लिखा है ‘आतिफ असलम का बहिष्कार करो। आपने दिल तोड़ दिया।’
विज्ञापन
हालांकि गायक शफकत अमानत अली सहित कई लोगों ने इस संबंध में आतिफ असलम का बचाव भी किया है। अली ने भी बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी आवाज दी है।
फिल्म समीक्षक ओमैर अल्वी का कहना है कि लोगों को यह याद रखने की जरूरत है कि बॉलीवुड की फिल्में और शो पाकिस्तानी सिनेमा घरों और टीवी चैनलों पर प्रसारित होते हैं। फिल्म, संगीत और कला की कोई सीमा नहीं होती है।
उन्होंने सवाल किया, ‘क्या पाकिस्तानी भारतीय फिल्में देखने नहीं जाते हैं? क्या भारतीय शो हमारे चैनलों पर दिखाए नहीं जाते हैं?’