फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Asia Pacific group warns Pak, closes financial support to terrorism

एशिया प्रशांत समूह की पाक को चेतावनी, आतंकवाद को वित्तीय मदद करे बंद 

Thu, 16 Aug 2018 07:10 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 16 Aug 2018 07:10 PM IST
विज्ञापन
Asia Pacific group warns Pak, closes financial support to terrorism

दुनिया की वित्तीय निगरानी संस्था एफएटीएफ के लिए काम करने वाले और पाक प्रतिबद्धताओं पर नजर रखने वाले एक अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल ने पाकिस्तान से आग्रह किया है कि वह आतंकवाद का वित्तीय मदद बंद करे तथा मनी लांड्रिंग में लिप्त अपराधियों का प्रत्यर्पण करे। उसने पाक से कहा है कि वह आतंकवाद का वित्तपोषण बंद करे एवं मनी लांड्रिंग में जुटे अपराधियों का प्रत्यर्पण सुनिश्चित करे।

विज्ञापन

पाक अखबार ‘एक्प्रेस ट्रिब्यून’ की एक रिपोर्ट में बृहस्पतिवार को बताया गया कि एशिया-प्रशांत समूह (एशिया पेसिफिक ग्रुप - एपीजी) ऑन मनी लांड्रिंग

फिलहाल पाकिस्तान में है और वह पेरिस स्थित फायनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) को एक रिपोर्ट पेश करेगा। एफएटीएफ ने जून में पाक को अपनी विशिष्ट ‘ग्रे सूची’ में शामिल किया था। एपीजी की यह मूल्यांकन रिपोर्ट अगले साल सितंबर के बाद पाकिस्तान को इस सूची में रखने या हटाने में अहम भूमिका निभा सकती है। रिपोर्ट के अनुसार प्रतिनिधिमंडल ने पाक से कहा है कि वह उचित कानून लागू करे और स्थानीय अधिकारियों को अधिकार दे कि वे अवैध संपत्ति जब्त कर आतंकवाद के वित्तपोषण व मनी लांड्रिंग में लिप्त लोगों के प्रत्यर्पण के लिए दूसरे देशों के अनुरोधों पर कार्रवाई कर सकें।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल ने स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के फायनेंशियल मॉनिटरिंग यूनिट, सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन ऑफ पाकिस्तान, नेशनल काउंटर टेररिज्म अथॉरिटी, फेडरल इंवेस्टिगेशन एजेंसी के अधिकारियों और विदेश एवं गृह मामलों के मंत्रालयों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाक को करनी ही पड़ेगी कार्रवाई

पाक को यदि ग्रे सूची से बाहर आना है तो अगले साल सितंबर के अंत तक उसे एफएटीएफ के आग्रह का अनुपालन करना होगा। इसके अलावा ग्रे सूची या काली सूची में शामिल होने से बचाने के लिए 10 सूत्री कार्ययोजना के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दर्शानी होगी। ग्रे सूची में किसी देश को शामिल किए जाने से उसकी अर्थव्यवस्था को तो नुकसान पहुंचता ही है साथ ही उसकी अंतरराष्ट्रीय साख पर भी असर पड़ता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed