{"_id":"5bdd8b71bdec2269952dc413","slug":"asia-bibi-lawyer-saiful-malook-has-fled-from-pakistan-claiming-he-is-facing-threat","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसिया बीबी के वकील ने जान के डर से छोड़ा पाकिस्तान ","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
आसिया बीबी के वकील ने जान के डर से छोड़ा पाकिस्तान
एजेंसी, इस्लामाबाद
Updated Sat, 03 Nov 2018 05:20 PM IST
विज्ञापन
आसिया बीबी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईशनिंदा के आरोपों से बरी की गई ईसाई महिला आसिया बीबी के वकील ने शनिवार को जान का डर बताते हुए पाकिस्तान छोड़ दिया। सुप्रीम कोर्ट से 47 वर्षीय आसिया बीबी को राहत मिलने के बाद से इस्लामिक कट्टरपंथी पूरे देश में प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक, आसिया के वकील सैफुल मलूक ने दावा किया कि उन्हें वकीलों के समूहों ने जान से मारने की धमकी दी है। हालातों को देखते हुए उनके लिए प्रैक्टिस करना काफी मुश्किल है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मेरे परिवार को भी कट्टरपंथियों से धमकियां मिल रही है। ऐसे में उनके परिवार की सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अगर पाकिस्तानी सेना उन्हें सुरक्षा देती है तभी वह देश लौटेंगे। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया है कि वह कहां गए हैं और कब तक वहां रहेंगे।
विज्ञापन
इस बीच, मामले में पुनर्विचार याचिका दायर करने वाले कारी मुहम्मद सालेम ने सुप्रीम कोर्ट से जल्द सुनवाई का अनुरोध किया है। सालेम ने कहा है कि बीबी पाकिस्तान छोड़ने पर विचार कर रही है और उनका नाम एक्जिट कंट्रोल लिस्ट में डालने के लिए अर्जी दे दी गई है। माना जा रहा है कि पुनर्विचार याचिका पर अगले सप्ताह सुनवाई हो सकती है।