{"_id":"598fa3374f1c1be87e8b4bf8","slug":"army-personnel-targeted-in-an-explosion-in-quetta-17-killed-and-multiple-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के क्वेटा में जबर्दस्त विस्फोट,17 लोगों की मौत, कई घायल ","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान के क्वेटा में जबर्दस्त विस्फोट,17 लोगों की मौत, कई घायल
एजेंसी, कराची
Updated Sun, 13 Aug 2017 01:54 PM IST
विज्ञापन
explosion
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के क्वेटा शहर में शनिवार को एक शक्तिशाली बम विस्फोट में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 20 से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं। यह विस्फोट अति सुरक्षित इलाके पिशिन में बस स्टॉप के पास एक पार्किंग में हुआ।
विज्ञापन
Army personnel targeted in an explosion in Quetta, 17 killed and multiple injured: Pakistan media
— ANI (@ANI) August 12, 2017
बलूचिस्तान के गृहमंत्री मीर सरफराज बुगती ने कहा कि यह साफ है कि बम को पार्किंग में खड़े वाहन में रखा गया था। बुगती ने कहा कि ‘जांच अभी जारी है, लेकिन मैं यकीन के साथ कह सकता हूं कि यह एक बड़ा धमाका था।
विज्ञापन
करीब दो दर्जन घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’ दुनिया चैनल के मुताबिक 17 शवों को अस्पताल लाया गया। सभी शव बुरी तरह झुलसे और जले हुए थे। धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज दूर-दूर तक सुनी गई। विस्फोट के बाद आग की लपटों से पार्किंग में खड़े कुछ और वाहन और ऑटो रिक्शा भी क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन