{"_id":"5c3ef050bdec22734d6c168e","slug":"army-is-ready-to-take-any-security-challenge-says-general-bajwa-in-security-workshop-balochistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान की सेना चुनौतियों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है : जनरल बाजवा","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान की सेना चुनौतियों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है : जनरल बाजवा
Wed, 16 Jan 2019 02:30 PM IST
Shani Mishra
भाषा, इस्लामाबाद
भाषा, इस्लामाबाद
Published by: Shani Mishra
Updated Wed, 16 Jan 2019 02:30 PM IST
विज्ञापन
general qamar javed bajwa
पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा का कहना है कि आंतरिक एवं बाहरी चुनौतियों से निपटने के लिए उनकी सेना पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन
बाजवा ने मंगलवार को तीसरी राष्ट्रीय सुरक्षा कार्यशाला बलूचिस्तान में भाग ले रहे लोगों के साथ वार्ता के दौरान यह बयान दिया।
उन्होंने कहा कि आंतरिक एवं बाहरी चुनौतियों से निपटने के लिए समग्र राष्ट्रीय प्रतिक्रिया की आवश्यकता है और हमारी सेना सरकार की अन्य संस्थाओं के समन्वय से इस प्रतिक्रिया को संभव बनाने में पूरी तरह लगी हुई है।
विज्ञापन
इसके अलावा जनरल बाजवा ने दोहराया कि बलूचिस्तान की समृद्धि पाकिस्तान की समृद्धि से संबद्ध है। तीसरे राष्ट्रीय सुरक्षा कार्यशाला बलोचिस्तान का आयोजन क्वेटा में किया गया है। इसका आयोजन पाकिस्तानी सेना और बलूचिस्तान सरकार ने मिलकर किया गया है। इसका लक्ष्य रक्षा से संबंधित चुनौतियों पर मंथन करना है।
विज्ञापन