{"_id":"599130224f1c1b08768b4992","slug":"army-chief-general-jawed-bajwa-to-flush-out-terrorism-from-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकवाद पर पाक आर्मी चीफ ने भारत पर निशाना साधा, कहा- आतंकवाद का करेंगे खात्मा","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
आतंकवाद पर पाक आर्मी चीफ ने भारत पर निशाना साधा, कहा- आतंकवाद का करेंगे खात्मा
amarujala.com- Presented: मोहित
Updated Mon, 14 Aug 2017 11:05 AM IST
विज्ञापन
कमर बाजवा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने कहा है कि वह पाकिस्तान से आतंकवाद का पूरी तरह से खात्मा कर देंगे। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए बाजवा ने कहा कि 'हम पाकिस्तान में प्रत्येक आतंकी का खात्मा करेंगे और उन्हें देश से बाहर निकाल देंगे।'
विज्ञापन
पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस पर पाक पीएम का भारत को इशारा- हम चाहते हैं सबसे अमन
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा 'पाकिस्तान ने आतंकवाद के खात्मे के लिए कई बलिदान दिए हैं। आतंकियों की बंदूकों की गोलियां खत्म हो जाएंगी लेकिन वह हमारी सेना के जवानों के देश के प्रति जुनून और प्यार को नहीं हरा सकते। जो कोई भी पाकिस्तान को दुश्मन भरी निगाहों से देखेगा हम उसका खात्मा कर देंगे।'
विज्ञापन
बाजवा के इस बयान को एक बार पाकिस्तान की आतंकवाद के खिलाफ गीदड़ भभकी कहा जा रहा है। क्योंकि एक तरफ पाकिस्तान आतंकवाद के खात्मे की बात कर रहा है तो दूसरी तरफ भारत के खिलाफ आतंकवाद को बढ़ावा देता रहा है।