फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Arif Alvi elected 13th president of Pakistan

पीटीआई के संस्थापक सदस्य डॉ. आरिफ अलवी चुने गये पाकिस्तान के 13वें राष्ट्रपति

Tue, 04 Sep 2018 06:49 PM IST
भाषा, इस्लामाबाद
भाषा, इस्लामाबाद Updated Tue, 04 Sep 2018 06:49 PM IST
विज्ञापन
Arif Alvi elected 13th president of Pakistan
डॉ. आरिफ अलवी पाकिस्तान के नये राष्ट्रपति चुने गये। (फोटो साभार : फेसबुक)

पाकिस्तान मीडिया में आई खबरों के अनुसार प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल डॉ. आरिफ अलवी को मंगलवार को पाकिस्तान का नया राष्ट्रपति चुन लिया गया है।

विज्ञापन


अलवी ने पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के उम्मीदवार ऐतजाज अहसन और पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) के उम्मीदवार मौलाना फजल उर रहमान को त्रिकोणीय मुकाबले में मात दी और देश के 13वें राष्ट्रपति बने।
विज्ञापन


अनाधिकारिक नतीजों के हवाले से डॉन न्यूज की खबर के अनुसार नेशनल असेंबली और सीनेट में पड़े कुल 430 मतों में से अलवी को 212 मत मिले, रहमान को 131 और अहसन को 81 मत मिले, जबकि छह मत खारिज कर दिये गये।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखबार के अनुसार बलूचिस्तान के नव निर्वाचित सांसदों के डाले गये 60 मतों में से अलवी को 45 मत मिले। पीपीपी के प्रभाव वाली सिंध विधानसभा में अहसन को 100 मत मिले, जबकि अलवी को 56 मतों से संतोष करना पड़ा। रहमान के पक्ष में केवल एक मत पड़ा। 


खैबर पख्तूनख्वा विधानसभा में अलवी को कुल 109 में से 78 मत मिले। वहीं रहमान और अहसन को क्रमश: 26 और पांच मत मिले। निवर्तमान राष्ट्रपति ममनून हुसैन का कार्यकाल आगामी आठ सितंबर को समाप्त हो रहा है। पेशे से डेंटिस्ट 69 वर्षीय अलवी पीटीआई के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed